totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>हिन्दु स्मृतियाँ और पुराण
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
हिन्दु स्मृतियाँ और पुराण
 
Posted by: neerus
2012-06-01 03:26:43
888 Views
Comments : 0
 
हिन्दु धर्म में स्मृतियाँ 18 से लेकर 56 तक गिनायी जाती हैं. मनु, याज्ञवल्क्य, अवि, विष्णु, हारीत, उशनस्, अंगिरा, यम, कात्यायन, बृहस्पति, पराशर, व्यास, दक्ष, गौतम, वशिष्ठ, नारद, भृगु और शंख द्वारा लिखित 18 स्मृतियाँ हैं. इनमें मनु, याज्ञवल्क्य और पराशर की स्मृतियाँ मुख्य मानी जाती हैं. मनुस्मृति या मानव-धर्मशास्त्र सबसे पुरानी स्मृति जाती है. इसके 12 अध्यायों में सारे समाज के लिये नियम दिये गये हैं. इसका प्रचार इतना बढ़ गया था कि बर्मा, स्याम, जावा आदि में भी इसे प्रमाण माना जाता था.
ग्यारहवीं शताब्दी में याज्ञवल्क्य-स्मृति पर विज्ञानेश्वर द्वारा 'मिताक्षरा' नाम की टीका लिखी गयी. हिन्दु कानून के लिये उसका बड़ा महत्व है.
धर्म-निबन्ध
स्मृतियों की संख्या जब बहुत बढ़ गयी तो बारहवीं शताब्दी-के बाद राजाओं ने स्मृतियों का सारांश धर्म-निबन्धों के रुप में तैयार करवाया. 'स्मृति-कल्पतरु' सबसे पुराना धर्म-निबन्ध है. मुख्य धर्म-निबन्ध हैः स्मृतिचन्द्रिका, चतुर्वर्ग-चिन्तामणि, स्मृतिरत्नाकर, धर्मरत्न, निर्णयसिन्धु.
इतिहास
इतिहास में दो ग्रन्थ मानें जाते हैं - रामायण और महाभारत
महाकवि वाल्मीकि ने रामायण में जो रामकथा दी है, उसे कौन नही जानता. कहते हैं-
चरितं रघुनाथस्य शतकोटिप्रविस्तरम्.
एकैकमक्षरं पुंसां महापातकनाशनम्.
सौ करोड़ श्लोकों में लिखा गया है रामचरित, जिसका एक-एक अक्षर पापों को दूर करने वाला है.
वाल्मीकि-रामायण को गोस्वामी तुलसीदास नें हिन्दी भाषा में दोहा-चौपाईयों में रचकर सबके लिये सुलभ कर दिया है. नाम है उसका 'रामचरितमानस' पर 'रामायण' के ही रुप में वह जन-जन के मानस में बसा है. हिन्दु धर्म का अत्यन्त महत्त्वशाली धर्मग्रन्थ है वह. महाभारत महर्षि वेदव्यास की रचना बतायी जाती है. कौरव-पाण्डवों के युद्ध का विस्तार से उसमें वर्णन है. अठारह पर्वों में बँटा हुआ यह धर्मग्रन्थ नाना प्रकार के उपदेशों से भरा है.
पुराण
'पुराण' शब्द का अर्थ है, पुराना. पुराने होने के कारण इन धर्म ग्रन्थों का नाम पड़ा 'पुराण'. पुराणों में धर्म के तत्व को कथा के रुप में बहुत सरल बनाकर आम जनता के लिये सुलभ कर दिया गया है. कहते हैं, वेदव्यास ने ही पुराणों की रचना की है.
मुख्य महापुराण 18 हैं.
1. ब्रह्मपुराण, 2. पद्मपुराण, 3. विष्णु पुराण, 4. शिवपुराण, 5. श्रीमद्भागवत पुराण, 6. नारायण पुराण, 7. मार्कंण्य पुराण, 8. अग्नि पुराण, 9. भविष्य पुराण, 10. ब्रह्मवैवर्त पुराण, 11. लिंग पुराण, 12. वाराह पुराण, 13. स्कन्द पुराण, 14. वामन पुराण, 15. कूर्म पुराण, 16. मत्स्य पुराण, 17. गरुण पुराण, 18. ब्रह्माण पुराण.
सभी पुराणों द्वारा वेदव्यास ने एक ही अर्थ निकाला है-
परोपकारः पुण्याय पापाय परपीडनम्.
दूसरों का उपकार करना ही पुण्य है. दूसरों को सताना ही पाप है.
.......... क्रमशः
Tags:- hindu, hindu dharma, hindu dharma shastra, history of hinduism, history of hindu religion, mahapuran, 18 mahapuranas, name of 18 mahapuranas, ramayan, mahabharat, ved vyas
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved