totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>हादसे का शिकार महाकुंभ...
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
हादसे का शिकार महाकुंभ...
 
Posted by: dilipks
2013-02-11 07:10:48
1082 Views
Comments : 0
 
तीर्थराज प्रयाग के संगम तट पर मौनी अमावस्या के दिन उमड़ा जनसैलाब... इस मौके पर करीब 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने महाकुंभ के पवित्र जल में स्नान कर पुण्य कमाया... और खुशी-खुशी अपने घर वापस लौटने लगे.. लेकिन शाम होते-होते ये खुशी उनके तबाही के मंजर में तब्दील हो गयी.. आपको बता दें कि संगम में स्नान के बाद जब श्रद्धालु अपने-अपने घर वापसी के लिए इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो भीड़ काफी बढ़ गयी.. जिसके बाद रेलवे का क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम फेल हो गया.. लिहाजा भीड़ बढ़ती चली गयी.. रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी तब मच गयी जब ये सूचना दी गई कि पटना जाने वाली ट्रेन का प्लेटफॉर्म न. बदल दिया गया है... इसके बाद श्रद्धालुओं में उस प्लेटफार्म पर जाने के लिए भाग-दौड़ मच गयी.. चश्मदीदों के अनुसार इस भाग-दौड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चलाई जिसके कारण वहां भगदड़ हो गयी और एक बड़ा हादसा हो गया... जिसमें तकरीबन 40 लोग मौत की गाल में समा गए और करीब 50 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेज दिया गया.. मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हादसे का शिकार अधिकतर महिलाएं हैं..
हैरानी की बात है कि महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए न केवल राज्य सरकार बल्कि केंद्र सरकार और मेला प्रशासन भी बड़े-बड़े वादे किए थे.. क्या ये वादे झूठे थे.. क्या इन्हें इतनी भीड़ होने की उम्मीद नहीं थी.. क्या रेल प्रशासन को इस तरह की भीड़ की उम्मीद नहीं थी, क्या उनका मैनेजमेंट ख्याली पुलाव था.. इन सबके अलावा एक सवाल ऐसा हैं जो रेलवे की नाकामी पर मुहर लगाता हैं... वो है अंतिम समय में ट्रेन का प्लेटफार्म नंबर बदलना.. क्या इतनी भीड़ के बावजूद रेलवे द्वारा ऐसा कदम उठाना उचित था.. इतना हीं नहीं इस हादसे के बाद कई घंटो तक मृतको के शव पड़े रहे और उनके परिजन विलखते रहे, घायलों की मदद के लिए उनके परिवार वाले गुहार लगाते रहे मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं था.. कोई अपनी मां को अस्पताल ले जाने की दुहाई दे रहा था तो कोई अपने पिता से लिपटकर रो रहा था.. हादसे के दो घंटे बाद जब डीआरएम घटनास्थल पर पहुंचे तो घायलों को अस्पताल ले जाने की कोशिश शुरू हुई.. तब तक इलाज न मिल पाने की वजह से कई लोगों ने दम तोड़ दिया.. क्या इसी खोखलेपन की दावे कर रही थी सरकार...
इस हादसे के बाद सरकार और प्रशासन द्वारा ऐलान किए गए मुआवजे से क्या लौट आएंगे श्रद्धालु !
क्या इस मुआवजे से मृतकों के परिवार की जो क्षति हुई उसकी भरपाई हो पाएगी !
Tags:- , मौत, मंजर, तबाही, घायल, मुआवजा, हादसा, कुंभ
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved