सीख़ जि़न्दगी की...
Posted by:
abhitrend4
2013-05-31 05:04:03
2139 Views
जि़न्दगी हमें बहुत कुछ सिखती है...बहुत कुछ बताती है, बहुत कुछ समझाती है...असल में ये हमें जीने का सही सलीका सिखाती है।‘‘जि़न्दगी’’ दिखने में ये शब्द कितना छोटा सा लगता है ना... पर सच में ये शब्द जितना छोटा है इसका मतलब उतना ही बड़ा है, और उतना ही लम्बा है इसका सफर जैसे- कभी 50 तो कभी 70 तो कभी-कभी 110 सालों जैसा लम्बा सफर। कहते है ना कि ‘‘देखन में छोटे लगे पर घाव करे ग़म्म्भीर’’ बस कुछ ऐसा ही है इस जि़न्दगी का फंडा। ये जि़न्दगी हर मोड़ पर, हर चैराहे पर... एक नया दर्द, एक नया अहसास और एक नई याद, बन के रह जाती है। खैर आप तो कभी सोचते ही नही होगें ‘‘जि़न्दगी’’ के बारे में। आखिर सोचिएगा भी क्यों इतना दर्द जो देती है। आप तो बस यहीं सोचते होगें की छोड़ो यार जो होगा वो झेललेंगे... है ना...। वैसे ग़लत भी क्या है जो चीज़ तख़लीफ दे उसके बारे में सोचना ही नही चाहिए। हाँ सच में...। ऐसे बहुत से लोग है जो कि अपनी जि़न्दगी जीते चले जा रहे है। वो कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं कि जाने अनजाने क्या-क्या छूटता जा रहा हैं। इसका कारण भी जि़न्दगी ही है। रोज मर्रा की जि़न्दगी ! लोगों के पास अपने रोज मर्रा के जि़न्दगी के बहुत सारे काम होते हैं जैसे आफ़िस् जाना, दोस्तो के साथ मौज मस्ती करना, महिलाओं का आपस में गप-शप करना, ये सारे काम करके दिन तो बड़े आराम से कट जाता है पर क्या कभी ऐसा नहीं लगता है कि इस भागती-दौड़ती जि़न्दगी में कुछ तो है जो छूट रहा है पर क्या...? क्या कभी कोशिश् की है आपने ये जानने की कि क्या छूट रहा है...? आपके बच्चे वो भी आपका ही अनुकरण करते है अपनी जि़न्दगी में। आज वो छोटे है तो मजे कर रहे हैं। कल को स्कूल जाएंगे, फिर काॅलेज, फिर जाॅब और फिर शादी। आखिर आपके बच्चों ने भी वहीं किया जो आपने, क्योंकि उन्होंने आपसे यहीं सीखा था। इस रीसाइकिल की दुनिया में क्या रह गया थोड़ा सोचिए...? आपकी जि़न्दगी का वो पल जिसको आपकी जरूरत थी, पर आपने उसे कही दूर छोड़ दिया है सिर्फ रोज मर्रा की जि़न्दगी के कारण। आखिर क्यों आपने वो सुहाना पल जिसको आपकी जरूरत थी उसे वक्त क्यों नहीं दिया,थोड़ा सोचिए...? अगर आप थोड़ा सा पीछे मुड़कर देखना चाहेंगें तो आपके जि़न्दगी का वहीं पल आपको उसी ज़गह पर खड़ा मिलेगा आपके ही इन्तज़ार में पररर... अब आपकी जिन्दगी का वहीं पल आपको एक अफसोस का तोहफ़ा दे जाएगा। क्यांेकि सभी जानते है कि बीता हुआ वक्त कभी लौट के नहीं आता है, और आने वाला वक्त लुक्का-छिप्पी की तरह एक आड़ में छिपा रहता है। अब हम जि़न्दगी के उस कठोर तोहफे ‘‘अफसोस’’ से कुछ सिखने कुछ समझने और कुछ जानने की कोशिश् में लग जाते हैं। क्योंकि आज अरसों बाद जब हम एक नए मोड़ और एक नए चैराहे पर खड़े होकर पीछे देखने की, की.. तो! कुछ भी ना हाथ लगा। सब धुंधला-सा गया था।क्योंकि आज यहाँ भी जि़न्दगी कुछ सिखा गई... भाई इसका तो यहीं फंडा है।
Tags:-
जि़न्दगी, दर्द, धुंधला, कोशिश, अफसोस, दुनिया, रीसाइकिल, बच्चों, सीख़ जि़न्दगी की, भागती-दौड़ती जि़न्