साहित्य समाज का दर्पण है...
Posted by:
dilipks
2012-12-21 12:57:00
900 Views
साहित्य समाज का दर्पण है, जिसमें समाज अपना चेहरा और चरित्र देखता है.. साहित्य समाज का नवसृजन कर नई दशा एवं दिशा प्रदान करता है.. साहित्य का मुख्य उद्देश्य अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को आम जनता के सामने प्रस्तुत करना है.. यदि हम किसी काल या देश का सही चरित्र-चित्रण करना चाहें तो उस देश के साहित्य का अध्ययन करना होगा.. साहित्य के इतिहास पर प्रकाश डालने पर ये साफ दिखता है कि समय और समाज में परिवर्तन के साथ-साथ साहित्य में भी बदलाव हुआ है.. समाज के विचारों, भावनाओं और परिस्थितियों का प्रभाव साहित्यकार और साहित्य पर निश्चित रूप से पड़ता है.. इसलिए कहा जाता है कि साहित्य समाज का दर्पण है... साहित्य अपने समय का प्रतिबिम्ब है, जिसमें समाज के आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक परिस्थियों का स्पष्ट वर्णन मिलता है.. जिस समाज का साहित्य् जितना विकसित होगा वह समाज उतना ही उन्नत और जाग्रत होगा.. विश्र्व इतिहास में ऐसे कई उदाहरण देखे जा सकते है..
साहित्य और समाज का गहरा रिश्ता है... साहित्य समाज की शोभा और उसके यश एवं मर्यादा को प्रतिबिंबित करता है... साहित्य और समाज एक दूसरे के पूरक हैं, मानो समाज शरीर है तो साहित्य उसकी आत्मा.. साहित्य हमारी ज्ञान पिपासा को तृप्त करता है.. साहित्य हमारी बौद्धिक भूख मिटाता है.. साहित्य के माध्यम से हम अपने राष्ट्रीय इतिहास, देश की संस्कृति और सभ्यता, पूर्वजों के अमूल्य विचार, प्राचीन रीतिरिवाज, रहन-सहन और परम्परा का परिचय प्राप्त कर सकते है..
भारतीय साहित्य में हमारे पुरुखों के प्रशंसनीय कृति आज भी साहित्य द्वारा हमारे जीवन को प्रेरित करते है.. वाल्मीकि, वेदव्यास, तुलसीदास जैसे महाकवि भारतीय साहित्य की गौरव गरिमा है, जिन्हें आज भी नवाजा जाता है... जिनका लिखा हुआ साहित्य आज भी भारतीयों के ह्रदय में विराजमान है.. साहित्य में जो शक्ति विद्यमान है वो तलवारों में कहां ? इसी पर एक कविता की पंक्ति है.....
"न खींचो तीर कमानों को, न तलवार निकालो..
जब तोप मुका़बिल हो, तो अखबार निकालो"...
हालांकि आधुनिक युग में समाज का चेहरा देखने या दिखाने के लिए हमारे बीच साहित्य के साथ-साथ कई आईने मौजूद हैं, जिनमें सिनेमा, इंटरनेट, टेलीविजन और अखबारों की प्रमुखता हैं.. जिसके माध्यम से हम समकालीन समाज का ताजा अक्स साफ देख सकते है..
Tags:-
साहित्य समाज का दर्पण है, साहित्य समाज का आईना है, साहित्य की ताकत, Sahitya samaj ka Darpan