totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>सत्यव्रती श्रीराम
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
सत्यव्रती श्रीराम
 
Posted by: anjalisen
2012-04-04 12:32:33
558 Views
Comments : 0
 
श्रीराम को आदर्श पुरुष के रुप में माना जाता है क्योंकि उनके जैसा आदर्श प्रस्तुत करने वाला कोई भी अवतार पृथ्वी पर नही हुआ है. भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र में उनका दृढ़ व्रत मूलतः अधिष्ठित है. श्रीराम मानवीय मर्यादा के प्रतीक पुरुष हैं और गोस्वामी तुलसीदास जी के श्रीरामचरित मानस में इस मर्यादा का आधार उनका दृढ़व्रत है.
श्रीरामचरितमानस के अनुसार जो आपत्तिकाल में भी धर्म न छोडे वह दृढ़व्रत कहलाता है. श्रीवाल्मीकि जी श्रीराम के असंख्य गुणों का उल्लेख करते हुये उनके संदर्भ में दो अभिव्यक्तियों का उपयोग करते हैं. 'सत्यवाक्य' तथा दृढ़व्रत'. श्रीराम जीवन दृढ़व्रत का पर्याय हैं. वाल्मीकि रामायण में श्रीराम कहते हैं- सीते ! मैं तुम्हें छोड सकता हूँ, लक्ष्मण को छोड़ सकता हूँ, अपने प्राणों का भी परित्याग कर सकता हूँ, परन्तु जो मैने प्रतिज्ञा की है विशेषतः ब्राह्मणों के प्रति, उसे मैं कभी नही छोड़ सकता. इसी प्रकार अन्यत्र भी श्रीराम के दृढ़व्रत की प्रशंसा करते हुये वाल्मीकि जी कहते हैं - राम सत्य पराक्रम वाले हैं. उनके प्राण भले ही चले जायें, वे कभी झूठ नही बोलते, वे सदा सत्य भाषण करते हैं.
गोस्वामी तुलसीदास श्रीरामचरितमानस में श्रीराम के गुणों का वर्णन करते हुये कहते हैं कि श्रीरामचन्द्र जी अपने चरित द्वारा समस्त व्रतों, धर्मों और नियमों का पालन करके एक आदर्श स्थापित किया है. सच तो यह है कि जीवन और जगत के सारे व्रत श्रीराम से ही मर्यादित होते हैं.
अयोध्या की क्रीडाभूमि हो या जनकपुर की रंगभूमि, अरण्य की लीलाभूमि हो अथवा लंका की युद्ध भूमि श्रीराम का व्रत कहीं खण्डित नही होता.
ऐसे दृढ़व्रती, शरणागतवत्सल, अभयदाता श्रीरामचन्द्र जी कृपा से ही उनकी शरण ग्रहण कर भयभीत और संत्रस्त जीव भवसागर से तर सकता है.
Tags:- Shriram, lord rama, bhagwan tulsidas, shriramcharitmanas, valmiki, ramayan, sita, ram, lakshman, ayodhya, lanka
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved