totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>संसार का प्रथम महाकाव्य
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
संसार का प्रथम महाकाव्य
 
Posted by: Anjalisen
2012-03-27 04:01:08
1219 Views
Comments : 1
 
एक समय की बात है पितामह ब्रह्माजी ने सरस्वती से कहा - 'देवी ! तुम किसी योग्य पुरुष के मुख में कवित्वशक्ति होकर निवास करो' ब्रह्मा जी की आज्ञा मानकर सरस्वती जी योग्य पात्र की खोज में निकलीं. योग्य पात्र की खोज करते-करते उन्हें पूरा सत्यगुग बीत गया. त्रेता युग के आरम्भ में सरस्वती जी घूमते-घूमते भारतवर्ष में तमसा नदी के तट पर पहुँची, वहाँ महातपस्वी वाल्मीकि निवास करते थे. महर्षि वाल्मीकि उस समय अपने अपने आश्रम में घूम रहे थे. इतने में ही उनकी दृष्टि एक क्रौंच पक्षी पर पडी. जो उसी समय एक व्याध के बाण से घायल होकर गिरा था. पक्षी का सारा शरीर लहूलुहान हो गया था. क्रौंची उसके पास बैठकर करुणक्रन्दन कर रही थी. दयालु महर्षि के मुख से उसी समय करुणा से द्रवीभूत होकर संसार के प्रथम महाकाव्य का पहला श्लोक निकला. “मा निषाद प्रतिष्ठां त्वमगमः शाश्वतीः समाः । यत्क्रौंचमिथुनादेकमवधी काममोहितम् ।।” यह श्लोक माँ सरस्वती देवी की कृपा का प्रथम प्रसाद था. उन्होंने महर्षि को देखते ही उनकी असाधारण योग्यता का परिचय पा लिया था. सरस्वती जी के कृपापात्र होकर महर्षि आदिकवि के नाम से विख्यात हुये. इसी प्रकार सरस्वती देवी अनेक प्रकार की लीलाओं से जगत् का कल्याण करती हैं. पुराणादि तथा तन्त्र ग्रन्थों में इनकी महिमा का विस्तृत वर्णन है.
Tags:- Lord brahma, mata sarswati, Kroch, valmiki, bird tamsa nadi, shloka
bottom
1 Comments
top
 Posted by: abhay3132 2012-03-28 11:43:30

 
ब्रम्हा,विष्णु,महेश आदि देवो का कार्य छेत्र भारत ही क्यों था ?
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved