श्री शनिदेव जी की आरती
Posted by:
abhitrend4
2013-06-07 02:59:26
1977 Views
श्री शनिदेव जी की आरती
जय जय शनिदेव महाराज जन के संकट हरने वाले
तुम धर्मराज के भाई, जम क्रूरता पाई जी। घन गर्जन करत आवाज।। जन के.।।
तुम नील देव बिकरारी, भैंसा पर करत सवारी जी। कर लोह गदा रहें साज।। जन के.।।
तुम भूपति रंक बनाओ, निर्धन सिर छत्र धराओ जी। समरथ हो करन मम काज।। जन के.।।
राजा को राज मिटाओ, जिन भगतों फेर दिवायो जी। जग में है गयी जै जैकार।। जन के.।।
तुम हो स्वामी, हम चरनन सिर करत नमामि जी। पुरवो जन जन की आस।। जन के.।।
यह पुजा देव तिहारी, हम करत दिन भाव ते पारी जी। अंगीकृत करो कृपालु जी।। जन के.।।
प्रभु सुधि दृष्टि निहारौ, क्षमिये अपराध हमारो जी। है हाथ तिहारे ही लाज।। जन के.।।
हम बहुत विपत्ति घबराए, शरनागति तुमरी आए जी। प्रभु सिद्ध करो सब काज।। जन के.।।
यह विनय कर जोर के भक्त सुनावें जी। तुम देवन के सिर ताज।। जन के.।।
Tags:-
श्री शनिदेव जी की आरती,धर्मराज,आरती शनिदेव,