totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>शनि हैं न्याय के देवता
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
शनि हैं न्याय के देवता
 
Posted by: neerus
2012-05-07 04:27:02
916 Views
Comments : 1
 
इस पृथ्वी पर जितने भी मनुष्य हैं उनका स्वभाव चरित्र, रुपरेखा, व्यवसाय, रंग आदि उनके अपने राशी पर निर्भर करता है और इन सब राशियों का प्रमुख है शनि है. शनि एक ऐसा संस्कृत शब्द है जो 'शनि क्रमति सः' अर्थात् जिसकी चाल अत्यन्त धीमी हो. इस शब्द पर आधारित है. शनि ग्रह सूर्य के एक परिक्रमा की समाप्ति के लिये 30 वर्ष का समय लेता है. जो अन्य राशियों की तुलना में अत्यन्त धीमा है. इसलिये ये शब्द बनता है शनि. शनि सूर्य पुत्र है और इनकी माता का नाम छाया है. कहा जाता है जैसे ही शनिदेव का जन्म हुआ और बालक शनि ने अपनी आँखे खोली तो सूर्य पर ग्रहण लग गया. शनि हमारे सम्पूर्ण कर्मों का लेखा-जोखा अपने साथ रखते हैं. हर मनुष्य को यह समझना जरूरी होगा कि उनके सम्पूर्ण कार्यों का साक्षी सूर्य रहता है और सूर्य पुत्र होने के कारण शनि को भी यह दिव्य कार्य विरासत में मिला है. इसलिये हर मनुष्य के कर्मानुसार शनि उन्हें दण्ड़ित या पुरस्कृत करता है क्योंकि यही शनि का कर्म है.
शनि ग्रह के प्रति अनेक अज्ञानतायें व भ्रांतियाँ है और इसलिये इन्हें मारक अशुभ और दुखकारक माना जाता है. पाश्चात्य ज्योतिष में भी दुख देने वाला शनि है. लेकिन शनि उतना अशुभ या मारक नही है. वो अपने कार्य से प्रकृति में संतुलन पैदा करता है. हर प्राणी के साथ न्याय होता है. जो व्यक्ति अनुचित विषमता और अस्वभाविक समता को आश्रय देते है, शनि केवल उन्हीं को प्रताड़ित करता है. किसी को कम किसी को ज्यादा क्योकि इस मृत्युलोक में हर किसी ने जाने अनजाने में कोई न कोई कुकर्म अवश्य किये हैं. शनि केवल उन्हीं कर्मों का फ़ल देता है. इसलिये भगवान शनि से घबराने की जगह हमें कोशिश करनी चाहिये कि जाने अनजाने किसी भी तरह हमसे पाप कर्म न हो तभी भगवान शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है.
जय शनिदेव....
Tags:- ord shani dev, shani jayanti, shani dev, lord shani dev puja, भगवान शनिदेव, शनीदेव जयंती, शनि देव, शनिदेव पूजन
bottom
1 Comments
top
 Posted by: Prakash72 2012-05-23 01:19:10

 
जय शनिदेव.
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved