शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र सप्तम दिवस मां कालरात्रि
Posted by:
sandeepasp
2016-04-12 05:33:35
637 Views
मां दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती हैं। इनके शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला है। सिर के बाल बिखरे हुए तथा गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है। इनके तीन नेत्र हैं, जो ब्रह्माण्ड के सदृष्य गोल हैं। इनकी नासिका से श्वांस पर सांस से अग्नि की भयंकर ज्वालाएं निकलती रहती हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। मात अपने ऊपर वाले दाहिने हाथ से भक्तों को वर और नीचे वाले हाथ से अभय प्रदान करती हैं। बायीं तरफ के ऊपर वाले हाथ में खड़ग अर्थात् कटार है तथा यह सदैव गर्दव अर्थात् गधे पर सवार रहती हैं। मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यनत भयानक है, लेकिन ये सदैव “शुभ फल देने वाली हैं। अत: इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है।दानवों से युद्ध के समय देवी ने भगवान शिव को दूत का कार्य सौंपा था। दुर्गापूजा के सातवें दिन कालरात्रि की उपासना का विधान है। इस दिन साधक का मन शास्तरा चक्र में अवस्थित रहता है तथा साधक के लिए समस्त दीयों के द्वार खुलने लगते हैं। मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली हैं। दानव, दैत्य, राक्षस, भुत-प्रेत आदि इनकी स्मरण मात्र से ही भयभीत होकर भाग जाते हैं। इनकी उपासक को अग्नि, जल,जन्तु, शत्रु, रात्रि आदि किसी से भय नहीं लगता। इनकी कृपा से भक्त सर्वदा भयमुक्त हो जाते हैं। मां कालरात्रि के स्वरूप को अपने हृदय में अवस्थित करके एकनिष्ठ भाव से इनकी उपासना करनी चाहिए जिससे सदैव शुभ फल प्राप्त होता रहे।
http://sandeepaspmishra.blogspot.in/2016/04/blog-post_7.html Tags:-
Mata Kaalratri, Bhakti, Mata Saraswati, Maa Durga, Durga Puja, Navratri, Three Eyes, Four Hands, Giving, Protecting, Nostrils, Sharp Sword, Shubhamkari, donkey, Nav-Durga, Scourer of darkness, Enemy of darkness, Dussehra, Devi Kaalratri, Maa Kaalratri wall