अध्यात्मवादियों का कहना है क़ी वैकुण्ठ धाम में भगवान् विष्णु / श्री हरी / श्री कृष्ण रहते है। देखे वैकुण्ठ धाम कहाँ है ?
भारद्वाज : अर्जुन ! हैहयवंश में श्रुत नाम से एक प्रजापालक थे। राजा श्रुत को शंख नाम का एक पुत्र हुआ। वे समस्त गुणों के निधि और सब शास्त्रों में कुशल थे। राजकुमार शंख की भगवान विष्णु में अनन्य भक्ति एवं निश्चल भक्ति थी। लेकिन दीर्घ काल तक भगवान के साक्षात् दर्शन न होने पर शंख ने जीवित रहने की अभिलाषा छोड़ दिया।
राजा शंख की इच्छा को देख कर अव्यक्त मूर्ति विष्णु ने कहा-राजन! तुम शोक के अधीन न होओ। तुम एक मात्र मेरे शरण में आये हुए साधू भक्त हो। मैं तुम्हरा त्याग कैसे कर सकता हूँ। वेंकट नामक पर्वत पर जाकर तपस्या करने पर मैं तुम्हें प्रत्यक्ष दर्शन दूंगा। तुम्हारी ही तरह महर्षि अगस्त्य भी ब्रह्मा जी की आज्ञा से अंजनाचल के महा निवास में तपस्या करने के लिए आवेंगे। उसी पवित्र पर्वत पर निवास करते हुए तुम भी मेरी अराधना करो। इससे मेरा दर्शन प्राप्त कर लोगे।
शंख ध्यानरत हो गये। इसी समय मुनियों से घिरे हुए अगस्त्य जी भी आये। बहुत समय तक अराधना क़ी, मगर दर्शन न होने के कारण शोक में डूब गये। उस समय बृहस्पति, शुक्र, राजा उपरिचर और वसु, अगस्त्य जी के पास आये और बोले-मुनि श्रेष्ट! लोक नाथ ब्रह्मा जी ने हमें जो आज्ञा दी है। उसे हम आपको बता रहे है। दक्षिण दिशा में वेंकटाचल नामक पर्वत है. उस पर्वत पर जगद्गुरु गोविन्द, राजा शंख और महर्षि को दर्शन कराएँगे. उस समय सब देवताओं, ऋषियों तथा अन्य सब लोगो को भी देवाधिदेव श्री हरी दर्शन होगा। यह बात शीघ्र होने वाली है।
महर्षि अगस्त्य अष्टाक्षर मंत्र (ॐ नमो नारायणाय) का जप करने लगे. हजारो वर्ष के बाद इस जप से अग्नियों के तेज़ पुंज सा प्रतीत होता हुआ। इस तेज़ का दर्शन करके आश्चार्य हुए। उन्होंने परमानंद विग्रह दिव्य धारी भगवान् श्री नारायण का चिंतन किया। जो मन वाणी के मार्ग से सर्वथा दूर है। कौस्तुक मनी से जटित देदीप्यमान भगवान् को देखकर महर्षि अगस्त्य और शंख दोनों चरणों में मस्तक झुकाए।
ब्रह्मा जी के संग सभी देवताओं ने साष्टांग दंडवत प्रणाम किये। भगवान् ने मुनि श्रेष्ट अगस्त्य से कहा - मिनिन्द्र! तुमने मेरे लिए कठोर व्रतो का अनुष्ठान किया। अत: मै तुम्हे अभीष्ट वरदान दूंगा ।
लक्ष्मी पति का यह वचन सुनकर अगस्त्य जी रोमांच हो उठे। मुनि श्रेष्ट अगस्त्य ने कहा - भगवन ! मै तो आपको ढूंढ़ रहा था और मुझे ढूंढते हुए आप ही आ गये। आपके कृपा से मै पहले ही सब कुछ पा गया हूँ। मुझे कोई वस्तु नहीं दिखाई देती जो प्राप्त करने के योग्य हो। अत: आप के चरनविन्दो में निरंतर ऐसे ही भक्ति बनी रहे। यही कृपा कीजिए, सुवर्ण मुख नही के जल में स्नान करके जो लोग वेंकटचल पर जो लोग दर्शन करे वे भोग और मोक्ष के भी भागी हो।
भगवन! थोड़ी आयु वाले, अज्ञानी मनुष्य व्रत, स्वाध्याय और कर्मो द्वारा आपका दर्शन नहीं कर सकते। अत: आप सब पर कृपा करने के लिए सदैव उस पर्वत पर निवास कीजिए और सबको मनो वांछित वस्तु दिजिये।
भगवान श्रीविष्णु बोले- तुमने जो प्रार्थना की है वही होगी। आज से वैकुण्ठ नाम वाले पर्वत पर मै सदा निवास करूंगा। सुवर्ण मुखारी नदी में स्नान करने के बाद जो लोग एकाग्रचित से वैकुण्ठ शैल पर मेरा दर्शन करेंगे। वे पुनरावृति से रहित प्रकाशमान मेरे परम धाम को प्राप्त करेंगे।
Tags:-
bhagwan vishnu, lord vishnu, vishnu puja, vishnu mantra