totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>महादेव अर्जुन युद्ध
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
महादेव अर्जुन युद्ध
 
Posted by: vikasg21
2013-03-08 06:40:11
1383 Views
Comments : 0
 
महाभारत काल में पांडु पुत्र अर्जुन भगवान महादेव की तपस्या करने हिमालय पर्वतमाला के ‘इन्द्रनील’ नामक स्थल पर पहुंचे.. जो कि बड़ा ही पावन और शांत स्थल था.. उस पवित्र स्थल पर ॠषि-मुनि तपस्या किया करते थे.. हालांकि अर्जुन को अस्त्र-शस्त्रों से सज्जित देखकर वहां के मुनि कुमारों में खुसर-पुसर होने लगी कि भाई ये अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित व्यक्ति कौन है और यहां क्यों आया है..
अर्जुन ने एक नदी के किनारे अपने अस्त्र-शस्त्र उतारे और वहां बने शिवलिंग के सामने बैठ गया और बड़े ही मनोयोग से भगवान शिव की आराधना की, शिवलिंग पर फूल चढ़ाए.. तभी एक मुनि कुमार अर्जुन को पहचान लिया और बोला, ”अरे ये तो पांडु पुत्र अर्जुन है.. मैंने इसके शौर्य के बहुत चर्चे सुने है.. इस समय यह संसार का सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर है..
लगता है ये भगवान शिव से वरदान मांगने आए हैं...
कई महिने बीत गए अर्जुन तन्मय होकर शिवलिंग के आगे ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते रहे.. उनके शरीर से तेजमय प्रकाश निकलकर वातावरण को गर्म करने लगा.. जिसके कैरण ॠषि-मुनियों को मन्त्र-पूजा करने में बाधा पहुंचने लगी.. देखते ही देखते सारा जंगल उस ताप से तपने लगा, तब घबराकर सभी ॠषि-मुनि कैलाश गए जहां भगवान शिव का वास है.. उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की, हे शिव शंकर, हे अभयंकर, अर्जुन की मनोकामना पूरी करो और हमारी पीड़ा हरो.. तब भगवान महादेव ने ॠषियों को आश्वस्त किया तो ॠषि-मुनि अपने स्थान को लौट गए...
उनके जाने के उपरांत मां पार्वती ने शिव से पूछा, स्वामी! अर्जुन को क्या चाहिए.. तब भगवन ने कहा ‘देवी! उसे दिव्य अस्त्र-शस्त्र चाहिए.. फिर माता ने पूछा कि क्या वो दिव्यास्त्रों का प्रयोग करने के योग्य है.. तब उतर देते हुए महादेव ने कहा कि पहले मैं उसकी परीक्षा लेकर देखूंगा... उसके बाद भगवान शिव ने किरात के भेष में अर्जुन की योग्यता का परीक्षा लेने के लिए कैलाश से चले.. उनके साथ माता पार्वती भी किरात नारी के भेष हो गई.. यह बात जब शिव के गणों को मालूम हुई तो उन्होंने शिव से प्रार्थना की, प्रभु! हमारी इच्छा है कि हम भी इस युद्ध को देखें। हमें भी साथ ले चलें.. तब प्रभु ने कहा ठीक है परंतु तुम्हें किरात-नारियों का भेष धारण करना पड़ेगा.. तत्पश्चात सभी किरात के भेष में इन्द्रनील की ओर चल पड़े.. वे इन्द्रनील पहुंचे तो माता पार्वती ने एक ओर संकेत करते हुए भगवान शिव से कहा, स्वामी! वह देखिए कितना बड़ा शूकर... महादेव ने कहा देख लिया.. अभी से इसे तीर से मार गिराऊंगा.. कहते हुए शिव ने अपने धनुष पर बाण चढ़ा लिया.. किंतु शूकर भागने में किरात से तेज था.. उसने ॠषियों के आश्रम में जाकर ऐसा उत्पात मचाया कि ॠषि भाग खड़े हुए, ‘बचाओ, रक्षा करो, मूकासुर फिर आ गया शूकर बनकर.. कहते हुए वे सहायता की गुहार लगाने लगे..
ॠषि-मुनियों की चीख-पुकार से अर्जुन का ध्यान भंग हो गया.. उन्होंने आंखें खोली और धनुष पर बाण चढ़ा लिया.. तभी किरात भेषधारी भगवान शिव अपने धनुष पर बाण चढ़ाए उसे आते दिखाई दिए.. अर्जुन को शूकर का निशाना बनाते देख शिव ने कहा’ ठहरो.. इस शूकर पर बाण मत चलाना.. यह शिकार मेरा है.. मैंने बहुत देर तक इसका पीछा किया है.. अर्जुन बोले ठीक है, तुम इसे मार सको तो ले जाओ.. शिकारी भीख नहीं मांगा करते..
शूकर के शरीर में एक साथ दो तीर आ घुसे.. एक किरात भेषधारी शिव का और दूसरा अर्जुन का.. दो-दो तीर खाकर शूकर भेषधारी मूकासुर ढेर हो गया.. ज़मीन पर गिरते ही उसका असली रूप प्रकट हो गया.. सरदार की जय.. किरात नारियां बने शिवगणों ने जय-जयकार करनी शुरू कर दी.. यह तुम्हारे बाण से मरा है, स्वामी.. किरात नारी बनीं पार्वती मुदित स्वर में बोलीं..
किरात-नारियों के हर्षोल्लास पर अर्जुन मुस्कराए और शिव के सामने जाकर बोले, किरात! इस घने वन में इन स्त्रियों को भय नहीं लगता.. अकेले तुम्हीं पुरुष इनके साथ हो.. किरात भेषधारी शिव ने मुस्कुराते हुए अर्जुन से कहा युवक! हमें किसी का भय नहीं, पर शायद तुम डरते हो.. हो भी तो कोमल.. तब अर्जुन ने कहा मै कोमल हूं.. तुमने देखा नहीं मेरे बाण ने कैसे शूकर को वेधा है...
शूकर हमारे सरदार के बाण से मरा है, किरात नारियों ने चीखकर कहा.. ये सच कहती है, युवक.. किरात ने कहा, तुम्हारा बाण शूकर के शरीर में तब लगा, जब वह मेरे बाण से मरकर नीचे गिर गया.. “तब तो इस बात का निर्णय हो ही जाना चाहिए, किरात, कि हम दोनों में कौन श्रेष्ठ धनुर्धर है.. अर्जुन ने गर्व से भरे स्वर में चुनौती दी.. बस, फिर क्या था, दोनो ने अपने अस्त्र-शस्त्र एक दूसरे की ओर चलाने शुरू कर दिए.. देखते ही देखते भयंकर बाण-वर्षा शुरू हो गई.. लेकिन कुछ ही देर बाद अर्जुन का तूणीर बाणों से ख़ाली हो गया.. तब वह विस्मय से बड़बड़ाया, मेरे सभी बाणों को इस किरात ने काट डाला, मेरा बाणों से भरा सारा तूणीर ख़ाली हो गया किंतु किरात को खरोंच तक नहीं लगी..
तभी किरात का व्यंग्य-भरा स्वर गूंजा, धनुर्धारी वीर! उसने झपटकर किरात को अपने धनुष की प्रत्यंचा में फांस लिया, किंतु एक ही क्षण में किरात ने अर्जुन से धनुष छीनकर दूर फेंक दिया.. यह देख किरात-महिलाएं खुशी से नाचने लगी और जोर-जोर से हर्षनाद करने लगीं "तपस्वी हार गया.."
अर्जुन और भी चिढ़ गए.. और इस बार वह तलवार लेकर किरात की ओर झपटे और बोले, “किरात! भगवान का स्मरण कर ले, तेरा अंतकाल आ गया..“
किंतु जैसे ही अर्जुन ने तलवार किरात के सिर पर मारी, तलवार टूट गई... अर्जुन निहत्थे हो गए तो उन्होंने एक पेड़ उखाड़ कर किरात पर फेंका.. लेकिन उसके आश्चर्य का ठिकाना न रहा क्योंकि किरात के शरीर से टकराते ही पेड़ किसी तिनके की भांति टूटकर नीचे जा गिरा.. जब कोई और उपाय न रहा तो अर्जुन निहत्थे ही किरात पर टूट पड़े.. किंतु किरात पर इसका कोई असर न हुआ.. उसने अर्जुन को पकड़कर ऊपर उठाया और उन्हें धरती पर पटक दिया.. अर्जुन बेबस और लाचार हो गया तब अर्जुन ने वहीं रेत का शिवलिंग बनाया और भगवान शिव से प्रार्थना करने लगे.. इससे उनके शरीर में नई शक्ति आ गई.. उन्होंने उठकर फिर से किरात को ललकारा, “किरात! अब तेरा काल आ गया..“ वह चीखे.. लेकिन जैसे ही नजर किरात के गले में पड़ी फूलमाला पर पड़ी, वह स्तब्ध होकर खड़े-के-खड़े रह गए, अरे! ये पुष्पमाला तो मैंने भगवान शिव के लिंग पर चढ़ाई थी, तुम्हारे गले में कैसे आ गई.. क्षण भर में ही अर्जुन का सारा भ्रम दूर हो गया.. वे समझ गए कि किरात के भेष में स्वयं महादेव शिव शंकर ही उनके सामने ख़ड़े हैं..
अर्जुन किरात के चरणों में गिर पड़े और रुंधे गले से बोले, मेरे प्रभु, मेरे आराध्य देव.. मुझे क्षमा कर दो.. मैंने गर्व किया था.. तब महादेव अपने असली रूप में प्रकट हुए, माता पार्वती भी अपने असली रूप में आ गई.. शिव बोले, अर्जुन! मैं तेरी भक्ति और साहस से बहुत प्रसन्न हूं.. मैं पाशुपत अस्त्र का भेद तुझे बताता हूं.. संकट के समय ये तेरे काम आएगा.. और भगवान महादेव का वचन सत्य हुआ.. महाभारत के युद्ध में अर्जुन अपने परम प्रतिद्वंद्वी कर्ण को पाशुपत अस्त्र से ही मारने में सफल हुए थे..
Tags:- शिव, अर्जुन, युद्ध, Shiv, Arjun, yudh, महाभारत, हिमालय, इंद्रनील, किरात, Kirat, पाशुपतास्त्र, ऋषि, मुनि, शूकर, अर्जुन
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved