totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>महाकुंभ पर मोदी की मेहर..
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
महाकुंभ पर मोदी की मेहर..
 
Posted by: dilipks
2013-02-07 07:09:50
968 Views
Comments : 0
 
संगम नगरी इलाहाबाद में आज महाकुंभ में धर्म संसद का दूसरा दिन था... बैठक में भाजपा, संघ परिवार और विश्‍व हिंदू परिषद के नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत कई पंथों के साधु-संत शामिल हुए.. यह बैठक न केवल धार्मिक मुद्दों के दृष्टि से बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्पूर्ण थे.. संभावना व्यक्त की जा रही थी कि धर्म संसद की बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार बनाए जाने पर मुहर लगायी जा सकती है... जो कि आज शाम तक पूरी तरह से साफ हो गया... बैठक में जगतगुरु रामानुजाचार्य और धर्म गुरु वासुदेवाचार्य ने गुजरात के सीएम को देश का पीएम बनाने की बात सार्वजानिक मंच पर उछालकर सभी अटकलों को विराम दे दिया... संत यही नहीं रुके, उन्होंने तो इतना तक कह दिया कि नरेंद्र मोदी अगर पीएम बने तभी राम मंदिर भी बनेगा... इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद शिविर मोदी के नारों से गूंज उठा..
महाकुंभ में संतो ने आज साफ-साफ कह दिया कि ना यूपीए ना एनडीए सिर्फ मोदी होंगे देश के पीएम.. आपको बता दें कि संत रामानुजाचार्य और वासुदेवाचार्य ने मंच से न केवल नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की मांग की बल्कि ये भी कहा कि अगर मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया जाता है तो मैं उनके लिए खुद प्रचार भी करूंगा..
हालांकि धर्म संसद आरंभ होने से पहले विहिप के महामंत्री प्रवीण तोगड़िया ने कहा था क‌ि धर्म संसद में हिंदू समाज के कई राजनी‌तिक-सामाजिक मसलों पर चर्चा होगी लेकिन किसी एक व्यक्ति के बारे में चर्चा नहीं की जाएगी.. जबकि बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद की सर्वोच्‍च संस्‍था केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक आयोजित की गई.. उसमे विहिप के दिग्गजों ने नरेंद्र मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से की.. मोदी को हर वर्ग का प्रिय नेता बताया और उन्हें देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप में सामने लाने पर भी जोर दिया.. बैठक में मोदी के साथ राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का मुद्दा भी छाया रहा..
अब देखने वाली बात ये है कि इस महाकुंभ में आयोजित धर्म संसद में धर्म और सियासत को करीब लाने की जो पहल की जा रही है, वो देश के भविष्य के लिए कितना कारगर होंगा .. ये तो आने वाला समय ही बताएगा..
Tags:- मोदी,नरेंद्र,महाकुंभ,मुहर,मेहर,पीएम,प्रधानमंत्री,विहिप,धर्म,संसद,
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved