totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>ममता ही अज्ञानता है
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
ममता ही अज्ञानता है
 
Posted by: kumar200
2012-04-20 12:53:23
801 Views
Comments : 0
 
एक दिन सनकादी ने नारद जी को उपदेशित किया- देवर्षि ! तुंगभद्रा नदी के तट पर आत्मदेव नामक एक ब्राह्मण रहता था. जो समस्त वेदों का ज्ञाता और श्रोत स्मार्त कर्मो में निष्णात था. भिक्षावृति जीवन निर्वाह का साधन था. उसकी स्त्री का नाम धुन्धुली था. वह स्वभाव से बड़ी हठीली तथा बकवादी थी. अपने घरेलु काम काज में बहादुर थी. पति पत्नी के जीवन में माधुर्य था लेकिन संतान हीन थे.
पुत्र प्राप्ति हेतु ईश्वरीय मार्ग पर गमन करने लगा. लेकिन सब निरर्थक सिद्ध हुआ. आत्मदेव व्याकुल हो उठा. वह वन को गमन किया. रास्ते में प्यास बुझाने के लिए एक पोखरे पर आया. पानी पीकर बैठ गया. उसी वक्त वहां एक संन्यासी आया. आत्मदेव सन्यासी के चरणों पर मस्तक झुका कर खड़ा हो गया.
संन्यासी : तुम्हे क्या भारी चिंता सता रही है. दुःख का कारण बताओ.
ब्राह्मण- मुझे कोई संतान नहीं है. इससे मेरे पितर भी दुखी है. संतान के दुःख से मेरा संसार सूना हो चुका है. अत: मै यहाँ प्राण त्याग दूंगा.
सन्यासी द्रवित हो उठा. उन्होंने आत्मदेव के भाग्य को पढ़ा और बताने लगा-सुनो! तुम्हारे प्रारब्ध से जान पड़ता है कि सात जन्मो तक तुम्हारे कोई संतान किसी भी प्रकार से नही हो सकती है. अत: संतान का मोह छोड़ो क्योंकि यह महान अज्ञान है. कर्म कि गति बड़ी प्रबल है. अत: विवेक का आश्रय लेकर संसार की वासना त्याग दो. अन्यथा राजा सगर की तरह संतान से कष्ट भोगना पडेगा.
ब्राह्मण: बाबा! विवेक से क्या होगा? मुझे तो जैसे बने वैसे पुत्र ही दीजिये नहीं तो मै शोक से प्राण त्याग दूंगा.
सन्यासी : देखो! विधाता के लेख को मिटाने का हठ करने से राजा चित्रकेतु को कष्ट भोगना पड़ा. अत: देव ने जिसके पुरुषार्थ को कुचल दिया. ऐसे पुरुष के समान तुम्हे पुत्र से सुख नहीं मिलेगा. फिर भी तुम हठ करते जा रहे हो. तुम्हे केवल अपना स्वार्थ ही दिख रहा है. अत: मै तुमसे क्या कहूं?
सन्यासी: आत्मदेव की हठता के आगे झुक कर उसे एक फल देते हुए बोले- लो! इसे तुम अपनी पत्नी को खिला देना. तुम्हारी स्त्री को चाहिए की एक वर्ष तक-सत्य, शौच, दया और दान का नियम पालती हुई प्रतिदिन एक समय भोजन करे. इससे उसका बालक अत्यंत शुद्ध स्वभाव वाला होगा.
ब्राह्मण फल लेकर घर आया. पत्नी तो कुटीला थी ही, वह फल को देखकर, अपनी सखी से रो रो कर कहने लगी-मैं इस फल को नहीं खाऊँगी.
फ़ल को खाने से गर्भ होगा. गर्भ से पेट भर जायेगा, फिर खाना-पीना कम हो जायेगा. मेरी शक्ति घट जायगी. ऐसी हालत में तुम ही बताओ घर का काम धंधा कैसे होगा? अगर गाँव में लूटरे आ गये तो गर्भणी स्त्री कैसे भाग सकेगी. अगर कही शुकदेव जी की तरह १२ वर्षो तक गर्भ में ही रह जाए तो इसे बाहर कैसे निकाला जायेगा. अगर बच्चा टेढा हो गया तो मेरी तो मौत ही हो जायेगी. मै सुकुमारी स्त्री, इस वेदना को कैसे सह सकुंगी? गर्भावस्था में मेरी ननद घर आकर माल-भात उड़ा ले जायेगी. इसलिये सखी की राय ले उसने वह फल गौ को खिला दिया.
नारद जी! इस प्रकार तर्क-वितर्क के सहारे उसने फल नहीं खाया. जब पति ने पूछा-तुमने फल खाया. उसने जवाव दिया- हाँ ! खा लिया. उसने अपनी बहन से बच्चा खरीद लिया. उसे पालने लगी और उसका नाम रखा ''धुंधकारी''.
समयांतराल पर गौ को भी एक बालक हुआ. वह सुवर्ण सी कांतिवाला था. आत्मदेव ने स्वयं उस बच्चे का संस्कार किया. बालक का कान गौ के कान जैसा था इसलिए उसका नाम गौ कर्ण रखा. गौ कर्ण पंडित और ग्यानी था.
धुंधकारी सभी कुकृत्यों से भरा था. यहाँ तक की वैश्या गमन भी करता था. अपने घर का सामान बेच दिया करता था. एक दिन माता-पिता को मार-पीटकर बर्तन-भाड़े उठा लिया. दोनों फूट-फूट कर रो-रो कर बोल रहे थे-कुपुत्र बड़ा ही दुःखदायी होता है.
गौ कर्ण : माता पिता को रोते देख कर दुखी हुआ. पिता को समझाने लगा- इस संसार में कुछ भी सार नहीं है. दुःख ही इसका स्वरुप है. कौन किसका पुत्र है ? कौन किसका धन है ? जो इनमे आशक्त रहता है. उन्हें ही जलना पड़ता है. इन्द्र से लेकर चक्रवर्ती राजाओं को भी सुख नहीं है. सुख तो बस एकांतवास वैराग्यवान मुनि को ही है. संतान के प्रति जो आपकी ममता है. वही अज्ञानता है.
पिता जी! इस शरीर में आप "मै" पण का अभिमान छोड़ दीजिये. ये मेरे है, इस भाव को सदा त्याग दीजिये. वैराग्य-रस के रसिक होकर भजन में लग जाईये. भोग की तृष्णा को त्याग दीजिये. दूसरों के गुण दोष का विचार करना छोड़ दीजिये.
ऐसा उपदेश सुन आत्मदेव वन को गमन कर गये. ----------------- (पद्म पुराण)
Tags:- narad, tugbhadra revere, cow, padmpuran, story
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved