इस व्यस्त जीवन मे मन की शाँति पाना बहुत ही मुस्किल है ।
वर्तमान युग में हर मनुष्य धन इकट्ठा करने की दौड़ में शामिल हो गया है। वह सिर्फ सांसारिक सुख खोजने में लगा है। भौतिक वस्तुएं एकत्रित करने में जुटा है।
एक-दुसरे से आगे निकलने कि होड मे हम अपनी छोटी-छोटी इच्छाओ को मार देते है, मनुष्य अपने कार्यो मे इतना व्यस्त है कि उसे स्वंय के लिये समय नही है, जब अपने लिए समय नही होगा, तो वो अपनो को कैसे समय दे पाएगा, जिसकी वजह से मनुष्य का मन विचलित रहता है, ये हमारे जीवन की ऎसी समस्या है जिसका परिणाम कही ना कही हमारे साथ-साथ हमारे परिजनो को भी भुगतना पडता है, कहीं भविष्य में खुशियां ढूढंने के चक्कर में आप अपना वर्तमान उदास और दुखी मन से ना गुजार दें!
ये सब हमारे मन की अशाँति के कारण होता है, वैसे इस समस्या का हल भी हमारे पास ही है, माना की बिना कार्य के जीवन मे हम सफलता प्राप्त नही कर सकते, परन्तु ये भी सच है कि जिनके लिए हम इतना कष्ट उठाते है, अगर वो ही खुश ना हो तो उस मेहनत का कोई फ़ायदा ही नही है।
आप के अंदर ही वो जादूई शक्ति मौजूद है कि आप जो चाहे हासिल कर सकते हैं! यह सब आपके हाथ में है। खुशी, संतुष्टि और आनंद सब आपके भीतर ही छुपा हुआ है, सिर्फ जरूरत है उसे ढूंढ निकालने की। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं और किस अवस्था में हैं, यदि आप चाहें तो सकारात्मक सोच से खुशी को अपने अंदर ही महसूस कर सकते हैं।
यदि आप दूसरों को खुशी देने की कोशिश करेंगे, तो आपको मन की शांति के साथ ही सुख का भी एहसास होगा।
Tags:-
Maan, Shanti, Khushi, Ghum, मन, शाँति, शक्ति, भौतिक, सांसारिक,Khoj, एहसास, संतुष्टि, आनंद, दुखी