भोजन के प्रकार
Posted by:
kumar200
2012-06-09 11:33:18
1074 Views
एक बार भगवान भास्कर (सूर्य) महातेजस्वी ब्राह्मण का भेष बदल कर पिंगल वर्ण जताचरण कर "हारित ब्रह्म शाला" में पधारे. ब्रह्म शाला के द्विजो ने (पंडित अर्थात् विद्वान) नमस्कार किया.
भास्कर- ब्राह्मणों ! भोजन दो प्रकार का होता है. पहला - प्राकृत और दूसरा-परम. अत: मैं आप लोगों का दिया हुआ उत्तम परम भोजन प्राप्त करना चाहता हूँ.
हारित ने अपने आठ वर्षीय पुत्र कमठ से पूछा- बेटा कमठ ! क्या तुम ब्राह्मणों के बताये हुए भोजन को जानते है ?
कमठ बोला - प्राकृत आदि चौबीस तत्वों के समुदाय जो तृप्त करता है. वही प्राकृत भोजन है. छ: रसो, पांच भेदों वाला बताया गया है. उसके भोजन करने से शरीर रूपी क्षेत्र की तृप्ति होती है.
छ: रसो- मधुर, अम्ल , लवण, कटु कषय तथा तिक्त. भोजन के पांच भेद- भक्ष्य, भोज्य, पेय, लेह्व तथा चोष्य.
परम भोजन - आत्मा का जो भोजन है वही परम भोजन है. नाना प्रकार के धर्म का जो श्रवण है, वही अन्न कहा गया है. क्षेत्र, आत्मा उस अन्न का भोक्ता है. दोनों कान उस अन्न को ग्रहण करने के लिए है. उस अन्न के रस्वादन के लिए मुख है.
आठ वर्षीय बालक कमठ से भेष धारी ब्राह्मण के रूप में भास्कर प्रसन्न हुये.
-----------------स्कंध पुराण
Tags:-
Bite, food, lord surya, lord bhaskar, spirit, brahminical