totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>भगवान शिव का प्रिय श्रावण मास
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
भगवान शिव का प्रिय श्रावण मास
 
Posted by: tniranjan
2012-07-04 11:48:31
1602 Views
Comments : 1
 
श्रावण मास में आशुतोष भगवान शंकर की पूजा का विशेष महत्व है. जो प्रतिदिन पूजन न कर सकें उन्हें सोमवार को शिव पूजा अवश्य करनी चाहिये और व्रत रखना चाहिये. सोमवार भगवान शंकर का प्रिय दिन है, अतः सोमवार को शिवाराधना करनी चाहिये. इसी प्रकार मासों में श्रावण मास भगवान शंकर को विशेष प्रिय है. अतः श्रावणमास में प्रतिदिन शिवोपासना का विधान है. श्रावण में पार्थिव शिवपूजा का विशेष महत्त्व है. अतः प्रतिदिन अथवा प्रति सोमवार तथा प्रदोष को शिव पूजा या पार्थिव शिवपूजा अवश्य करनी चाहिये.
इस मास में लघुरुद्र, महारुद्र अथवा अतिरुद्र पाठ कराने का भी विधान है. श्रावणमास में जितने भी सोमवार पड़ते हैं, उन सब में शिवजी का व्रत किया जाता है. इस व्रत में प्रातः गंगा स्नान अथवा किसी पवित्र नदी या सरोवर में अथवा विधिपूर्वक घर पर ही स्नान करके शिवमन्दिर में जाकर स्थापित शिवलिंग या अपने घर में पार्थिव मूर्ति बनाकर यथाविधि षोडशोपचार-पूजन किया जाता है. यथासम्भव विद्वान ब्राह्मण से रुद्राभिषेक भी कराना चाहिये. इस व्रत में श्रावणमाहात्म्य और श्रीशिवमहापुराण की कथा सुनने का विशेष महत्त्व है. पूजन के पश्चात् ब्राह्मण-भोजन कराकर एक बार ही भोजन करने का विधान है. भगवान शिव का यह व्रत सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है.
Tags:- shravan mas, shravan maas, shravan somvar, shravan somwar vrat, shiv puja, shiv temple, rudrabhishek, maharudra
bottom
1 Comments
top
 Posted by: dilip123 2012-07-17 10:28:17

 
har har mahadev
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved