totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>बालाजी की अदालत में पिशाचों के मुकदमें !
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
बालाजी की अदालत में पिशाचों के मुकदमें !
 
Posted by: dilipks
2012-12-24 03:03:14
1109 Views
Comments : 0
 
राजस्थान के मेहंदीपुर में सुप्रसिद्ध बालाजी के दरबार में हर रोज लगती है पिशाचों की अदालत... जहां दो से चार बजे तक होती हैं मुकदमों पर सुनवाई... शायद ये सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन यही है हकीक़त.. जहां सामान्यतः जिस तरह से कचहरियों में इंसानों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता हैं, उसी तरह इस मंदिर में भी भूत प्रेतों से ग्रसित लोगो को परेशान करने और उनका पीछा ना छोडऩे के कारण पूछे जाते हैं.. इस दौरान कचहरी की तरह यहां अर्जी लगाने वाले भक्तों को कष्ट देने और बाधा देने वाले भूत-प्रेतों की पेशी ली जाती है और अपराध के मुताबिक उन्हें दंड भी दिया जाता है.. यहां तक की पिशाचों से उनकी आख़िरी ख्वाहिश भी पूछी जाती हैं.. इस दरबार में भूत-प्रेतों से संबंधित व्यक्ति अपने आप को यातनाएं देता हुआ और अपने ही शरीर को मजबूत कडिय़ों से बांधे हुए नज़र आता है, तो कोई लगातार तेज आवाज में चिल्लाता हुआ और थोड़ी ही देर में बिना वजह अपने आपको डांटता हुआ दिखता है.. जिसे देखकर लोगों के मन में कई सवाल उठ जाते हैं कि आखिर कोई व्यक्ति खुद को सजा क्यों दे रहा है..
बालाजी का ये मंदिर जयपुर से लगभग 99 किलोमीटर दूर दौसा और करौली जिलों की सीमा पर स्थित हैं.. गौरतलब है कि ये मंदिर बालाजी के तीन रूपोः- बालाजी महाराज, भैरव देव और प्रेतराज सरकार के लिए प्रसिद्ध है.. ऐसी मान्यता है कि तीनों मूर्तियां स्वयं अपने आप ही अवतरित हुई हैं.. जहां आज से लगभग एक हजार साल पहले अरावली पहाड़ी की एक घाटी में तीन दिव्य छवियों के दर्शन हुए... जिसके अगले ही दिन वहां के एक स्थानीय मंदिर के महंत को बालाजी ने स्वप्न में तीन रुपों के दर्शन देकर एक चमत्कारी मंदिर बनवाने का संकेत दिया... जैसे ही महंत की आंखें खुली तो एक आकाशवाणी सुनाई दी और बाला जी ने एक दिव्य स्थान के बारे में महंत को बताया.. जहां वे तीनों मूर्तियां विराजमान थीं.. महंत जी आदेश पाकर उस स्थान पर पहुंचे और तभी से यहां पूजा आरंभ हो गई..
वैसे तो बालाजी का एक सुविख्यात मंदिर दक्षिण भारत के तिरुपति में है, लेकिन वहां बालाजी के दर्शन भगवान राम के बाल रूप में होते हैं.. जबकि मेहंदीपुर में हनुमान जी के बाल रूप को श्रद्धालु बालाजी कहते हैं.. बालाजी में मुख्य रूप से तीन दरबार हैं.. मंदिर में प्रवेश करते ही पहला बालाजी (हनुमान जी) का दरबार है, दाईं तरफ दूसरा भैरव जी का दरबार और फिर सीढ़ियों से ऊपर जाकर तीसरा प्रेतराज सरकार का दरबार है..
आपको बता दें कि इसी प्रेतराज सरकार के दरबार में इंसानी दुनिया में प्रवेश करने की गलती करने वाले भूत-प्रेतों को हाजिर होने का हुक्म दिया जाता हैं.. यहां हर रोज हजारों लोगों की भीड़ जुटती हैं.. ये लोग अपनी परेशानियों से निज़ात पाने के लिए इस दरबार में आते हैं.. यहां के लोगों का मानना है कि जो व्यक्ति किसी अदृश्य शक्ति की चपेट में है, वह बालाजी के दरबार में हाजिरी लगाकर खुद को किसी भी बाधा से मुक्त करवा सकता हैं.. पिशाचों के इंसानी दुनिया में कदम रखने जैसी बातों पर यकीन रखने वाले लोगों के मुताबिक जिन लोगों को ऊपरी ताकतें परेशान करती हैं.. उन सभी का हिसाब किताब बालाजी के इस मंदिर में होता है.. बालाजी महाराज की चौखट पर मत्था टेकने वालों का कहना है कि बालाजी केवल ऊपरी संकटों से ही मुक्ति नहीं दिलवाते बल्कि खुशहाली और वैभव भी देते हैं..
Tags:- अदालत, प्रेतों के मुकदमें, प्रेतराज सरकार, कचहरी, भूत-प्रेत, Ghost, Court, Balaji ki Adalat
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved