totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>पाप विनाशिनी माता गायत्री
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
पाप विनाशिनी माता गायत्री
 
Posted by: Anjalisen
2012-03-30 02:17:12
1087 Views
Comments : 0
 
भगवती गायत्री आद्याशक्ति प्रकृति के पांच स्वरूपों में एक मानी गयी हैं। इनका विग्रह तपाये हुए स्वर्ण के समान है। यही वेदमाता कहलाती हैं। वास्तव में भगवती गायत्री नित्यसिद्ध परमेश्वरी हैं। किसी समय ये सविता (सूर्य) की पुत्री के रूप में अवतीर्ण हुई थीं, इसलिए इनका नाम सावित्री पड़ गया। कहते हैं कि सविता के मुख से इनका प्रादुर्भाव हुआ था। भगवान सूर्य ने इन्हें ब्रह्माजी को समर्पित कर दिया। तभी से इनकी ब्रह्माणी संज्ञा हुई। कहीं-कहीं सावित्री और गायत्री के पृथक-पृथक स्वरूपों का भी वर्णन मिलता है। इन्होंने ही प्राणों का त्राण किया था, इसलिए भी इनका गायत्री नाम प्रसिद्ध हुआ। उपनिषदों में भी गायत्री और सावित्री की अभिन्नता का वर्णन है- गायत्रीमेव सावित्रीमनुब्रूयात्।
गायत्री ज्ञान-विज्ञान की मूर्ति हैं। ये द्विजातिमात्र की आराध्या देवी हैं। इन्हें परब्रह्मस्वरूपिणी कहा गया है। वेदों, उपनिषदों और पुराणादि में इनकी विस्तृत महिमा का वर्णन मिलता है। गायत्री की उपासना तीनों कालों में की जाती है, प्रातः, मध्यान्ह और सायं। तीनों कालों के लिए इनका पृथक-पृथक ध्यान है। प्रातःकाल ये सूर्यमण्डल के मध्य में विराजमान रहती हैं, उस समय इनके शरीर का रंग लाल रहता है। ये अपने दोनों हाथों में क्रमशः अक्षसूत्र और कमण्डलु धारण करती हैं। इनका वाहन हंस है तथा इनकी कुमारी अवस्था है। इनका यही स्वरूप ब्रह्मशक्ति गायत्री के नाम से प्रसिद्ध है। इसका वर्णन ऋग्वेद में प्राप्त होता है। मध्यान्हकाल में इनका युवा स्वरूप है। इनकी चार भुजाएं और तीन नेत्र हैं। इनके चारों हाथों में क्रमशः शंख, चक्र, गदा और पद्म शोभा पाते हैं। इनका वाहन गरुड है। गायत्री का यह स्वरूप वैष्णवी शक्ति का परिचायक है। इस स्वरूप को सावित्री भी कहते हैं। इसका वर्णन यजुर्वेद में मिलता है। सायंकाल में गायत्री की अवस्था वृद्धा मानी गयी है। इनका वाहन वृषभ है तथा शरीर का वर्ण शुक्ल है। ये अपने चारों हाथों में क्रमशः त्रिशूल, डमरू, पाश और पात्र धारण करती हैं। ये रुद्र शक्ति की परिचायिका हैं। इसका वर्णन सामवेद में प्राप्त होता है।
इस प्रकार गायत्री, सावित्री और सरस्वती एक ही ब्रह्मशक्ति के नाम हैं। इस संसार में सत्-असत् जो कुछ हैं, वे सब ब्रह्मस्वरूपा गायत्री ही हैं। भगवान व्यास कहते हैं- जिस प्रकार पुष्पों का सार मधु, दूध का सार घृत और रसों का सार पाय है, उसी प्रकार गायत्री मंत्र समस्त वेदों का सार है। गायत्री वेदों की जननी और पाप विनाशिनी हैं, गायत्री मंत्र से बढ़कर अन्य कोई पवित्र मंत्र पृथ्वी पर नहीं है।
गायत्री मंत्र ऋक्, यजु, साम, काण्व, कपिष्ठल, मैत्रायणी, तैत्तिरीय आदि सभी वैदिक संहिताओं में प्राप्त होता है, किंतु सर्वत्र एक ही मिलता है। इसमें चौबीस अक्षर हैं। मंत्र का मूल स्वरूप इस प्रकार है- ‘तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात!’ अर्थात् सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परमात्मा के प्रसिद्ध वरणीय तेज का हम ध्यान करते हैं, वे परमात्मा हमारी बुद्धि को सत् की ओर प्रेरित करें। याज्ञवल्क्य आदि ऋषियों ने जिस गायत्री भाष्य की रचना की है वह इन चौबीस अक्षरों की विस्मृत व्याख्या है। इस महामंत्र के दृष्टा महर्षि विश्वामित्र हैं। गायत्री मंत्र के चौबीस अक्षर तीन पदों में विभक्त हैं। अतः यह त्रिपदा गायत्री कहलाती है। गायत्री दैहिक, दैविक, भौतिक त्रिविध तापहन्त्री एवं परा विद्या की स्वरूपा हैं। यद्यपि गायत्री के अनेक रूप हैं, परन्तु शारदातिलक के अनुसार इनका मुख्य ध्यान इस प्रकार है- भगवती गायत्री के पांच मुख हैं, जिन पर मुक्ता, वैदूर्य, हेम, नीलमणि तथा धवल वर्ण की आभा सुशोभित है, त्रिनेत्रों वाली ये देवी चंद्रमा से युक्त रत्नों का मुकुट धारण करती हैं तथा आत्मतत्व की प्रकाशिका हैं। ये कमल के आसन पर आसीन होकर रत्नों के मुकुट धारण करती हैं। इनके दस हाथों में क्रमशः शंख, चक्र, कमलयुगम, वरद तथा अभयमुद्रा, कोड़ा, अंकुश, शुभ्र कपाल और रुद्राक्ष की माला सुशोभित है। ऐसी भगवती गायत्री का हम भजन करते हैं।
Tags:- Gayatri, mata gayatri, lord surya, lord brahma, rudraksh, saraswati, mata sarswati, gayatri mantra, veda
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved