totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>परम ब्रह्म परमात्मा
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
परम ब्रह्म परमात्मा
 
Posted by: tniranjan
2012-07-03 01:53:09
1062 Views
Comments : 0
 
वह परमात्मा आकाश की तरह सर्वव्यापी है, शुद्ध है, उसका कोई शरीर नही है, अक्षत है, स्नायु रहित है, निर्मल है, पाप से मुक्त है, सबको देखने वाला है, सबसे अच्छा है और स्वयंभू है. अपने-आप होने वाला है. उसी ने नित्य सिद्ध प्रजापतियों के लिये यथायोग्य रीति से कर्तव्य पदार्थों का विभाग किया है.
यह मन किसकी किसकी इच्छा से प्रेरित होकर अपने विषयों में गिरता है? किससे प्रयुक्त होकर प्रधान प्राण चलता है. प्राणी किसके द्वारा इच्छा की हुई यह वाणी बोलते हैं? कौन हैं वह देव. जो आँखों और कानों को प्रेरित करता है?
जि कान का भी कान है, मन का मन है. वाणी की भी वाणी है. वही प्राण का प्राण है और आँख की आँख है. ऐसा जानकर धीर पुरुष इस संसार से मुक्त होकर अमर हो जाते हैं.
उस ब्रह्म का दर्शन कर लेने पर हृदय की गांठ खुल जाती है. सारे संशय दूर हो जाते हैं और इस जीवन के कर्म नष्ट हो जाते हैं.
आनन्द ब्रह्म है. आनन्द से ही सब जीव पैदा होते हैं. आनन्द से ही वह जीवित रहते हैं. आनन्द में ही फ़िर समा जाते हैं. सब कुछ ब्रह्म ही है. मनुष्य उसी से पैदा हुआ है. शांति से हमे उसी की उपासना करनी चाहिये.
सब जगह उस ब्रह्म के हाथ-पैर हैं. सब जगह उसकी आँखे हैं. सब जगह उसके मुख हैं. सब जगह उसके कान हैं. सारे संसार को उसने अपने आप से ढ़ंक रखा है.
वही एक देव सब प्राणियों के भीतर विराजमान है. सबमे समाया है. सभी कर्मों का वही मालिक है. साक्षी है, ज्ञाता है, केवल है, निर्गुण है.
जो कुछ नही करते, उन्हें वश में रखने वाला वही एक है. एक बीज से हजारों दाने निकालता है. जो बुद्धिमान लोग आत्मा के भीतर उसका दर्शन करते हैं, सच्चा सुख उन्हीं को मिलता है. दूसरों को नही.
वह परमात्मादेव नित्यों में नित्य हैं, चेतनों में चेतन, बहुतों में एक हैं. सबकी कामनाओं को पूरा करने वाला है. ज्ञान से और योग से उस कारण-पुरुष को जान लेना चाहिये. तब मनुष्य सब प्रकार के बन्धनों से छूट जायेगा.
Tags:- Upanishad, paramatma, upanishad hindi, upanishad stories, upanishad stories hindi
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved