नटखट हनुमान ने राहू को मारा धक्का
Posted by:
2011-04-15 05:24:00
966 Views
चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को पवनपुत्र हनुमान का जन्मदिवस मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है इसी दिन राम भक्त हनुमान ने माता अंजनी के गर्भ से जन्म लिया था । इनकी जन्मतिथि को लेकर दो तरह के मतभेद भी पाये जाते हैं। कुछ हनुमान जयन्ती की तिथि कार्तिक कृष्ण चतुर्थी मानते हैं तो कुछ चैत्र शुक्ल पूर्णिमा। इस विषय पर विस्तार से जानने पर दोनो की भिन्नता का पता चलती है। एक जन्मदिवस है और दूसरा अभिनन्दन दिवस।
हनुमान जी के जन्म की दो तिथि मानने के लिए कथा है कि बाल्यावस्था में जब बालक हनुमान को भूख से व्याकुल देखकर माता अंजनी पुत्र के लिए फ़ल लाने चली गई, तो भूखे होने के कारण बाल हनुमान सूर्योदय के अरुण बिम्ब को फ़ल समझकर आकाश की ओर छलांग लगा दिये। पवनवेग से उड़ते हुए जा पहुँचे सूर्यमण्ड़ल। उस दिन राहू भी सूर्य को ग्रसन के लिए सूर्य के समीप जा पहुँचा था। फ़ल प्राप्ति में अवरोध समझकर नटखट हनुमान ने राहू को धक्का मारा। जिससे घबराकर वह इन्द्र के पास जा पहुँचा। इन्द्र ने सृष्टि की व्यवस्था में विघ्न समझकर बालक हनुमान पर वज्र का प्रहार किया। जिससे हनुमान जी की बायीं ओर की ठुड्डी टूट गई और वह मूर्छित होकर गिर पड़े। संस्कृत में ठोढ़ी को हनु कहा है, अत: इनका एक नाम हनुमान पड़ा। अपने पुत्र पर वज्र के प्रहार से वायुदेव बहुत अधिक क्रोधित और दुखी हुए। क्रोध के आवेश में आकर उन्होने अपना संचार बन्द कर दिया। वायु ही प्राण का आधार है। वायु के आभाव में सम्पूर्ण जीव जगत व्याकुल हो उठी। ऐसा देख प्रजापति पितामह ब्रह्मा सभी देवताओं को लेकर वहाँ गये, जहाँ वायुदेव अपने मूर्छित शिशु हनुमान को लिये बैठे थे। ब्रह्मा जी ने अपने हाथ के स्पर्श से शिशु हनुमान की मूर्छा दूर कर दी। तब सभी देवताओं ने बालक हनुमान को अपने अस्त्र-शस्त्र भेंट किए। बह्मा जी ने बालक हनुमान को वरदान देते हुए बोले - हे मारुत ! तुम्हारा यह पुत्र शत्रुओं के लिए भयंकर होगा। युद्ध में इसे कोई पराजित नही कर सकेगा।
Tags:-
lord hanuman birthday, hanuman jayanti, lord hanuman, chaild hanuman, rahu, श्री हनुमान जयन्ती, हनुमान जन्मोत्सव, हनुमान जयन्ती, बाल हनुमान