धर्म न दूसर सत्य समाना
Posted by:
neerus
2011-12-15 01:11:46
756 Views
सा मा सत्योक्तिः परि पातु विश्वतो द्यावा च यत्र ततनन्नहानि च.
विश्वमन्यन्निविशते यदेजति विश्वाहापो विश्वाहोदेति सूर्यः
सत्य वाणी के सहारे आकाश टिका है. सारा संसार और सारे प्राणी उसी के सहारे हैं. उसी से दिन निकलता है. उसी से सूर्य का उदय होता है. उसी से जल निरंतर बहता है. वही सत्य हमारी रक्षा करे.
अजो न क्षां दाधार पृथिवीं तस्तम्भ द्यां मन्त्रेभिः सत्यैः
सूर्य जैसे पृथ्वी को धारण करता है, वैसे ही अग्नि ने अंतरिक्ष को धारण किया है तथा सत्य संकल्पों से आकाश को धारण किया है.
ऋतं च सत्यं चाभीद्धत्तपसोऽध्यजायत.
तेजोमय तप के द्वारा यज्ञ और सत्य की उत्पत्ति हुई है.
सुविज्ञानं चिकुतुषे जनातुय सच्चासच्च वचसी पस्पृधाते.
तयोर्यत्सत्यं यतरद्दजीयस्तदित्सोमोऽवति हन्त्यासत्.
मेधावी लोग जानते हैं कि सत्य और असत्य वचन एक-दूसरे से होड़ करते हैं. सोम सत्य का पालन करते हैं और असत्य का नाश करते हैं.
सत्यस्य नावः सुकृतमपीपरन्.
सत्य की नाव धर्मात्मा को पार लगाती है.
Tags:-
Dharma, truth, fact, voice, undertaking, surya, sun, earth , globe, land, world, air, sky, untruth, untrue