धर्म के संरक्षकों ने दिया महिलाओं को अधिकार
Posted by:
dilipks
2012-12-17 03:23:43
1167 Views
दुनिया भर में नारी सशक्तिकरण की गूंज और समता, समानता, आजादी के नारे तथा तमाम महिला संगठनों की सक्रियता एवं प्रगतिशील प्रयास के बावजूद भी पुरुष प्रधान भारतीय समाज में नारी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं है.. और आज भी समाज में महिलाएं दोयम दर्जे की जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं.. धार्मिक ग्रंथ मनुस्मृति में तो महिला का स्वतंत्र अस्तित्व स्वीकार ही नहीं किया गया है.. हालांकि भारतीय संविधान ने नारी को पुरुष के समकक्ष माना है और इसके लिए संविधान में उपबंध भी किया है.. इसके बावजूद भारतीय राजनीति में आजादी के 65 वर्षों बाद भी महिला की भागीदारी बहुत कम है और आज भी महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का इंतजार है..
लेकिन धर्म की नगरी प्रयाग में लग रहे महाकुंभ के मेले में ऐसा नहीं हैं.. यहां सनातन धर्म की सर्वोच्च संस्था ने अखाड़ों की महिला साध्वियों को इस बार पुरुषों के बराबर ही अधिकार दिए हैं, साथ ही पेशवाई समेत कई मौकों पर उन्हें ही नेतृत्व प्रदान करने का ऐलान किया है.. इलाहाबाद के कुंभ मेले में साधु-संतों के अखाड़ों ने महिला साध्वियों को लगभग एक तिहाई आरक्षण और सारे अधिकार देकर नेताओं को आइना दिखाने का काम भी किया है.. इस पर सर्वप्रथम पहल देश के सबसे बड़े अखाड़े जूना ने किया है.. वे न केवल महिला साध्वियों को तमाम अधिकार देने की घोषणा किए है बल्कि उन्हें अपनी एक तिहाई जमीन व दूसरी सुविधाएं देकर एक अनूठी मिसाल भी पेश की है.. जूना अखाड़े ने महिला साध्वियों को अपने ही बगल में माईबाड़ा के नाम से अलग जगह उपलब्ध कराई है.. इसके साथ ही अखाड़े की महिला साध्वियों ने इस कुम्भ मेले में पहली बार अपनी अलग धर्मध्वजा फहराई है.. इसी धर्मध्वजा के नीचे माईबाड़े की महंत,साध्वी बनने वाली महिलाओं को दीक्षा देंगी.. कुंभ के इतिहास में ये पहली बार है जब अखाड़ों की ज़मीन पर तेरह अखाड़ों के अलावा अलग से कोई चौदहवीं धर्म ध्वजा स्थापित की गई है.. इस बार जूना अखाड़े की पेशवाई में महिला साध्वी सबसे आगे चलते हुए शाही अंदाज़ में पहली बार मेले में प्रवेश करेंगी.. जूना अखाड़े ने इलाहाबाद के कुम्भ मेले में पहली बार महिला महामंडलेश्वर बनाए जाने का फैसला करते हुए इलाहाबाद के मेले में बीस से ज्यादा महिलाओं को महामंडलेश्वर बनाने का भी घोषणा किया है.. जूना के बाद अब दूसरे अखाड़े भी अपने यहाँ की साध्वियों को आरक्षण व अधिकार देने की कवायद में जुट गए हैं.. अखाड़ों का मानना है कि उनका ये फैसला महिलाओं को उनका हक और समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा... जिसके फलस्वरुप एक स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा...
Tags:-
महिला को मिला अधिकार, महिला साध्वियों को आरक्षण, महाकुंभ में मिला अधिकार, माईबाड़ा, एक तिहाई आरक्ष