totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>तत्त्वमसिः वही तुम हो
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
तत्त्वमसिः वही तुम हो
 
Posted by: keshav
2012-05-12 06:16:57
764 Views
Comments : 0
 
ऋषि आरुणि का बेटा श्वेत केतु गुरुकुल से पढ़कर लौटा तो पिता को लगा कि बेटे में कुछ घमण्ड़ आ गया है. उन्होंने कहा- बेटा तुम समझते हो कि सब जान गये हो, पर यह तो बताओं कि तुमने वह विद्या पढ़ी है जिसे पढ़कर सब कुछ पढ़ लिया जाता है?
'सो तो मैं नही जानता पिताजी! आप मुझे बताइये न'
आरुणि बोले - 'बेटा, तुमने मिट्टी देखी है न? मिट्टी के लोंदे से तरह-तरह बर्तन बनते हैं. घड़ा, मटका, सुराही आदि मिट्टी के खिलौने भी बनते हैं. किसी खिलौने को हम हाथी कहते हैं, किसी को घोड़ा, किसी को तोता, किसी को कबूतर, किसी को राजा, किसी को रानी. किसी को कुत्ता, किसी को बिल्ली. सबके नाम अलग, सबके चेहरे अलग, पर रहते हैं सबके सब मिट्टी ही. पानी में ड़ालते ही सब गलकर मिट्टी हो जायेंगे.
इन बर्तनों का, इन खिलौनों का नाम चाहे जो रहे, रुप चाहे जो रहे, पर इनके भीतर सत्य एक ही है. वह है मिट्टी.
यही हाल सोना, चाँदी, लोहा, पीतल आदि धातुओं की बनी चीजों का है. लौटा हो या गिलास, कलसा हो या थाली, बाजूबन्द हो या नेकलेस- सबके भीतर तत्व तो एक ही है. जिस धातु की बनी चीज है वही धातु उसमे सत्य है.
बेटा, यह सारा संसार एक ही तत्व से, एक ही सत् से बना है. उसे तुम समझ लो.
यह सारी प्रजा सत् से पैदा हुई है. सत् ही इसका सहारा है और सत् ही प्रतिष्ठा है.
यह सारी जो अणिमा है, वही इस सारे जगत की आत्मा है, वही सत्य है, वही आत्मा है और वही तुम हो - 'तत्त्वमसि'
सारे खनिज पदार्थ, सारी वनस्पति, सारे पशु-पक्षी, सारे मनुष्य, सारे जीव उसी एक तत्त्व से बने हैं. वह सत् तत्त्व आत्मा है और वही तुम हो - 'तत्त्वमसि'-तत् त्वम् असि.'
बात गहरी थी. समझ में नही आ रही थी. श्वेतकेतु ने प्रार्थना की- 'पिताजी, मुझे ठीक से समझाइये. तब आरुणि ने तरह-तरह से श्वेतकेतु को समझाया. कहा- 'बेटा! इस पेड़ पर तुम कही से भी चोट करो, चाहे ऊपर, चाहे नीचे, चाहे बीच में- सब जगह से एक सा ही रस निकलेगा. वह नीचे से ऊपर तक रस से, आत्मा से भरा है पर जब इसमें से आत्मा निकल जायेगी, तो यह सूख जायेगा. उसी तरह आत्मा के निकल जाने पर शरीर मर जाता है. वह आत्मा ही सत् है और वही तुम हो- तत्त्वमसि.
श्वेतकेतु, जाओ सामने वाले वटवृक्ष का एक फ़ल ले आओ.
वह ले आया. लाने पर पिता ने कहा- 'अब इसे तोड़ो.
तोड़ने के बाद पूछा- 'इसमे तुम्हें क्या दिखता है?'
श्वेतकेतु - 'इसमे अणु जैसे छोटे-छोटे दाने हैं पिताजी'
अच्छा बेटा, इनमे से किसी एक दाने को फ़ोड़ो.
फ़ोड़ने पर पूछा! 'अब क्या दिखता है?
श्वेतकेतु - पिताजी ! इसमें तो कुछ नही दिखाई देता.
'ऐसा नही है बेटा! आरुणि ने समझाया - जो अत्यन्त सुक्ष्म चीज तुम्हें नही दिखती, उसी से तो यह इतना बड़ा वटवृक्ष पैदा हुआ है. उस अणिमा का ही तो यह विशाल वृक्ष है. वही सत् है. वही आत्मा है और वही तुम हो - तत्त्वमसि'
'पर यह सब जगह कैसे व्याप्त है पिताजी'
आरुणि ने कहा- 'अच्छा बेटा, एक कटोरे में जल ले आओ और नमक की एक ड़ली'
इस डली को इस पानी में डालकर रख दो.
सुबह आरुणि ने श्वेतकेतु से कहा- 'बेटा, कल रात तुमने जो नमक की जो ड़ली पानी में डाली थी, जरा उसे निकालो'
पर अब वह डली कहाँ मिलने वाली थी? श्वेतकेतु ने हाथ ड़ालकर उसे खोजा. वह नही मिली. वह तो पानी में घुल चुकी थी.
'वह तो नही मिल रही पिताजी.' वह बोला.
''अच्छा, तुम इस पानी को ऊपर से, बीच से, और नीचे से आचमन करो और बताओ कि कैसा लगता है?
'यह तो नमकीन है पिताजी'
'नमकीन डली तुम्हें आँखों से तो नही दिखती बेटा?'
'नही पिताजी'
'पर पानी में वह ऊपर भी है, बीच में भी है, नीचे भी हैं?'
'हाँ पिता जी!'
'जिस तरह नमकीन डली तुम्हें दिखती नही, फ़िर भी वह इस पानी में सब जगह व्याप्त है. ऊपर से नीचे तक. इधर से ऊधर तक भरी पड़ी है, उसी तरह वह सत भी सब जगह व्याप्त है, पर वह तुम्हें दिखता नही. वही सत् है, वही आत्मा है और वही तुम - 'तत्त्वमसि'
Tags:- Rishi, gurukul, aatma, parmatma, water, son, father
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved