totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>चित का शुभ आश्रय क्या है ?
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
चित का शुभ आश्रय क्या है ?
 
Posted by: Kumar200
2012-08-06 02:03:47
443 Views
Comments : 0
 
चित का शुभ आश्रय क्या है ? जिसके अवलंबन करके वह सम्पूर्ण दोषों की उत्पति को नष्ट कर देता है ? --- खान्दिक्य , केशी ध्वज से पूछते है/ केशी ध्वज : चित का आश्रय ब्रह्म है/ ब्रह्म के दो स्वरुप है - मूर्त और अमूर्त अथवा अपर और पर/ संसार में तीन प्रकार की भावनाएं है / उन भावनाओं के कारण यह जगत तीन प्रकार का कहा जाता है :1 . कर्म भावना/ -2 . ब्रह्म भावना, 3 . उभ्यात्मिक भावना / कर्म भावना : कर्म भावात्मिक है / देवताओं से लेकर स्थावर जंगम तक समाहित है/ ब्रह्म भावना : ब्रह्म क़ि भावना कहलाती है/ सिद्ध पुरुष और ग्यानी पुरुष / उभ्यात्मिक भावना : इसमें दोनों प्रकार की भावनाये सम्मिलित है / हिरन्य गर्भ. प्रजापति आदि सच्चिदानंद ब्रह्म का बोध और सृष्टि रचनादी कर्मो का अधिकार आते है/ जहाँ सम्पूर्ण भेदों का अभाव हो जाता है, जो केवल सत है और वाणी का भविष्य है तथा स्वयं ही अनुभव स्वरुप है, वही ब्रह्म ज्ञान कहा गया है/ वही अजन्मा एमव निराकार विष्णु का परम स्वरुप है/ योग का साधक उस निर्विशेष स्वरुप का चिंतन नहीं कर सकता / इसलिए उसे विष्णु (श्री हरी) के स्थूल रूप का ही चिंतन करना चाहिए / देव योनियों से लेकर जीव तथा बिना पैर वाले प्राणी भगवान् विष्णु के त्रिविध भावनात्मक मूर्त रूप है/ यह सम्पूर्ण चराचर जगत पर ब्रह्म स्वरुप भगवान् विष्णु का उनकी शक्ति से संपन्न " विश्व " नामक रूप है/ --------( -नारद पुराण )योग साधक का चतुर्थ स्तम्भ है : इस अवस्था में कुछ शारिरी क्रियाएं होती है/ इस अवस्था में एक ऐसा समय आता ही ,जिसमे अपने स्थूलवत शरीर का कोई बोध ही नहीं होता है/ अद्भुत आनंद महसूस होता है/ इसे ही इहलौकिक आनंद कहते है/ शरीर में जो हलचल होता है : वह अद्भुत ही है/ ठीक सामने से एक आभाशिये मूर्त रूप दिखलाई देती है/
-यह आभासीय मूर्त तभी अनुभव होता है जब ध्यान उस पर अडिग रहने लगता है / यही वह स्वरुप है जो यथावत रूप में स्थाई तौर पर उस ध्यानी के साथ होने लगताहै / इसके बाद ध्यानी या योगी माया की नगरी से छुटकारा पा जता है/ वह अंतर्लीन हो जाते है/ इस अवस्था में ही निम्न क्रियाओं पर वह विजय पा लेता है/ पृथ्वी की आतंरिक हलचल की पता लगाने में सक्षम हो जाता है/ अर्थात - भूकंप कब होगा और कहाँ होगा/ सावधानी :जब साधक इस अवस्था को प्राप्त हो जाता है और वह प्रकट करता है तो वह शक्ति समाप्त हो जाती है/ इसलिए किसी भी तरह इस अवस्था में कुछ भी प्रकट नहीं करना चाहिए/ इनके लिए अहित है/ इस अवस्था में मृत्यु और शोक , हर्ष और दुःख बराबर हो जाता है/ गम नाम की कोई चीज नहीं रह जाता है/ इस अवस्था में साधक को अत्यंत सावधान रहना है/
Tags:- चित का शुभ आश्रय क्या है
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved