totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>गुरु पूर्णिमा की महिमा
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
गुरु पूर्णिमा की महिमा
 
Posted by: anjalisen
2012-06-12 02:03:59
722 Views
Comments : 0
 
गुरु सर्वेश्वर का साक्षात्कार करवाकर शिष्य को जन्म-मरण के बन्धन से मुक्त कर देता है. अतएव संसार में गुरु का स्थान विशेष महत्व का है. ऋषि पराशर की कृपा से वेदव्यास जी का अवतरण इस भारतवसुन्धरा पर आषाढ़ की पूर्णिमा को हुआ. इसलिये आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को सभी अपने-अपने गुरु की पूजा विशेष रुप से करते हैं. व्यासदेव जी गुरुओं के भी गुरु माने जाते हैं. यह गुरु-पूजा विश्वविख्यात है. इसे व्यास पूजा का पर्व भी कहते हैं. इस पूजोत्सव के अवसर पर सत्संग का भव्य आयोजन किया जाता है.
यह सबसे बड़ी पूर्णिमा मानी जाती है क्योकि परमात्मा के ज्ञान, परमात्मा के ध्यान और परमात्मा की प्रीति की तरफ़ ले जाने वाली है यह पूर्णिमा. इसको 'गुरुपूर्णिमा' भी कहते हैं. जब तक मनुष्य को सत्य के ज्ञान की प्यास रहेगी, तब तक ऐसे व्यास पुरुषों का ब्रह्मज्ञानियों का आदर-पूजन होता रहेगा.
जैसे ज्ञान-विज्ञान के बिना मोक्ष नही हो सकता, उसी तरह सद्गुरु से सम्बन्ध हुये बिना ज्ञान की प्राप्ति नही हो सकती. गुरु इस संसार सागर से पार उतारने वाले हैं और उनका दिया हुआ ज्ञान नौका के समान बताया गया है. मनुष्य इस ज्ञान को पाकर भगसागर को पार होकर कृतकृत्य हो जाता है, फ़िर उसे नौका और नाविक दोनों की ही अपेक्षा नही रहती.
Tags:- Guru, guru purnima, vyasa purnima, vyasa puja, lord Buddha, mahavir swami, jain dharma, boddh dharma
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved