गुरुग्रंथ के गुरु होने का अर्थ
Posted by:
mickysingh
2012-04-11 03:56:43
826 Views
कबीरदास जी ने कहा -
गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काको लागूं पायं।
बलिहारी गुरु आपने जिन गोविन्द दियो बताय।।
तुलसीदास जी ने भी कहा-
राम ते अधिक रामकर दासा
सिख धर्म की बुनियाद है ''गुरुभक्ति''. गुरु की सेवा. गुरपरसादी सिख मानते हैं.
गुरु मेरी पूजा गुरु गोबिन्दु
गुरु मेरा पारब्रहमु गुरु भगवन्तु
कौन है यह गुरु?
सवाल है कि यह गुरु है कौन?
यह गुरु है घट-घटवासी परमेश्वर. यह गुरु है सबको प्रकाश देने वाला, सबको सच्ची राह बतानेवाला 'गुरु गोपालु पुरखु भगवान'. यह गुरु बाहर भी है, भीतर भी. जिस रुप में चाहता है, दर्शन देकर शिष्य को कृतार्थ करता है.
यह गुरु संत के रुप में भी हो सकता है. ग्रंथ के रुप में भी. सिखों के अंतिम गुरु गोविन्दसिंह ने गुरु की परम्परा समाप्त करते हुये कहा कि आगे से आदि श्री गुरुग्रंथ साहिब जी ही सबका गुरु रहेगा.
गुरुग्रंथ के गुरु होने का अर्थ है, गुरु की पवित्र वाणी के अनुसार नानकदेव और दूसरे गुरुओं तथा भक्तों की वाणी के अनुसार चलने से ही मनुष्य का कल्याण होगा. उससे लोक भी बनेगा, परलोक भी.
गुरुग्रंथ की पूजा का अर्थ है, गुरुग्रंथ की वाणी के अनुसार अपने जीवन को पवित्र सांचे में ढ़ालना. उसे माथे से लगाने से, उस पर पंखा झलने से ही उसका आदर नही होता. उसका सच्चा आदर होता है उसके अनुसार अपना जीवन सुधारने से. कहा गया है-
पोथी पढ़ि पढ़ि जग हुआ, पण्ड़ित हुआ न कोय
ढाई अक्षर प्रेम का, पढ़े सो पण्डित होय.
जरुरत है ग्रंथ के भीतर भरे हुये प्रेम के इस ढाई अक्षर को पढने की
Tags:-
guru granth saheb, sikh dharma, guru govind singh,tulsidas, kabirdas