खालसापंथ स्थापना दिवस
Posted by:
mickysingh
2012-04-09 01:46:08
730 Views
''वैशाखी'' वह पावन दिन, जिस दिन सिक्ख धर्म के दसवें व अंतिम गुरु गोविन्द सिंह जी ने आनन्दपुर साहिब सिंह में पाँच प्यारों को अमृत चखाते हुये (अमृत चखाना एक प्रतीक है कि हम प्रण करते हैं, अब हम कुछ मूल्यों और मान्यताओं से बँध गये हैं और जीवन भर उनका पालन करेंगे) सिंह नाम से सुशोभित कर खालसापंथ की स्थापना की थी. इसलिये वैशाखी का महत्व उस दिन से और अधिक बढ़ गया.
खालसा पंत के माध्यम से गुरु गोविन्द सिंह जी ने एक ऐसी विचार धारा दी, जिसने देश की दिशा बदल कर अत्याचारियों के विरुद्ध खड़े होकर अन्याय को मिटाने का मार्ग दिखाया. गुरु गोविन्द जी एक महान योद्धा, क्रान्तिकारी, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी गुरु थे. गुरु गोविन्द सिंह जी धर्म, शांति एवं अहिंसा के समर्थक थे. उनके अनुसार किसी को भी कष्ट देना पाप है किन्तु उन्होंने यह भी कहा कि अत्याचार के सामने सिर झुकाना अत्याचार का समर्थन करना है, कायरता का सूचक है. वे अत्याचारियों और शोषण के खिलाफ़ लोगों को जागरुक करने वाले गुरु थे.
खालसापंथ की स्थापना का उद्देश्य ही उनका यही था कि वह लोगों को अन्याय व अत्याचारों के विरुद्ध खड़े होकर उससे लडने को प्रेरित कर सके. खालसापंथ के माध्यम से श्रीगुरुगोविन्द सिंह जी ने हिन्दुओं और सिक्खों को बहादुर बनाया. उन्हें एक सूत्र में पिरोया. उन्होंने लोगों को समझाया कि - खालसा प्राप्त करने में नही, बल्कि त्याग पर विश्वास करता है. देश व समाज की रक्षा करने के दौरान उनके दो बेटे युद्ध में शहीद हो गये और दो अन्य को सरहिंद के नवाब के द्वारा जिन्दा ही दीवार में चुनवा दिये गये क्योकि नवाब चाहता था कि वह सभी इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें परन्तु उन्होंने जान देना स्वीकार किया परन्तु इस्लाम को नही.
वैशाखी पर्व हर बुराई का डटकर सामना करने की प्रेरणा देता है. इसलिये यह पर्व पंथ को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिये मनाया जाता है.
Tags:-
khalsa panth, khalsa, guru gobind singh, sikh, hindu, baisakhi, baisakhi festival in hindi, baisakhi celebrations