अक्सर देखने में आता है कि लोग अपने बुरे और ड़रावनें सपनों से परेशान रहते हैं. स्वप्न ज्योतिष के अनुसार जो भी हमें सपनें आते हैं उसका हमारे जीवन से, आने वाले भविष्य से गहरा सम्बन्ध होता हैं और ये सपनें हमारे जीवन में होने वाली अच्छी बुरी घटनाओं का संकेत देते हैं. अगर कोई अच्छा सपना देखता है तो वह शुभ संकेत होते हैं तो उसका हम लाभ ले सकते हैं परन्तु यदि हम कोई बुरा सपना देख लेते हैं जिसका हमें अशुभ फ़ल का अंदेशा हो तो ड़रने की कोई आवश्यकता नही. यदि आप ऐसा कोई बुरा सपना देख लेते हैं और उसी समय उठकर बैठ जाते हैं तो-
सबसे पहले कमरे से बाहर निकलें और जिस किसी को वह सपना बता सकते हैं. बता देना चाहिये. अगर वह सपना किसी को भी बताना उचित न समझे तो, जो भी आपने सपना देखा हो तुलसी देवी के कानों में कह देना चाहिये. इससे आप आने वाले अनिष्ठ, क्षति या हानि को दूर कर सकते हैं.
यदि आपको लगातार बुरे सपनें आते हैं तो-
प्रातःकाल स्नानादि से निवृत होकर भगवान शिव की आराधना करें. तुलसी में जल ड़ालते हुये अपने बुरे सपने को देवी तुलसी को कह सुनायें और स्वप्न फ़ल उनको सौंपते हुये प्रार्थना करें कि अब इस स्वप्न से आप ही मेरी रक्षा करें.
अथवा सुबह उठकर अपने गुरु का स्मरण करना चाहिये. इससे भी बुरे सपनों से बचा जा सकता है.
यदि आपने कोई बुरा सपना देखा है और वह सुबह उठने के बाद भूल गये हैं तो वह सपना ज्यादा अच्छा रहता है. फ़िर भी सुबह स्नानादि करके घर में या किसी मंदिर में जाकर माता को नारियल व चुनरी अर्पित करें. उनसे बोले कि - आज मैने कोई बुरा सपना देखा है जो मुझे याद नही कृप्या किसी भी अनहोनी से मेरी रक्षा करें.
यदि आप कोई अशुभ सपना देखतें है तो उसे तीन दिन के अन्दर किसी न किसी को अवश्य बता दें. यदि किसी को न बता सकें तो किसी पेड़ या भगवान की मूर्ति को अवश्य सुना दें तब भी सपनें के दुष्प्रभाव से बच सकतें हैं.
यदि आप कोई अच्छा सपना देखते हैं तो 3 दिन तक किसी को न बतायें तो वह अवश्य ही शुभ फ़ल देता है.
रात में सोते समय भगवान विष्णु, शंकर, महर्षि अगस्त्य, भगवान कपिल का स्मरण करने से रात में बुरे सपनें नही आते.
रात को सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह धो लेना चाहिये. इससे अशुभ सपने आने की सम्भवना कम रहती है.
कभी भी उल्टा अर्थात् पेट के बल नही सोना चाहिये. यह असुरक्षा और नकारात्मक उर्जा का संचरण करती है. जिसके कारण भी बुरे सपने आते हैं.
बुरे सपनों से बचने का केवल एकमात्र उपाय ईश्वर भक्ति हैं वही सभी संकटों से सबकी रक्षा कर सकते हैं इसलिये केवल उन्हीं का सुमिरण करना चाहिये.
Tags:-
Dream, night, lord shiva, devi tulsi, lord vishnu