totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>कैसे करें शिव को प्रसन्न
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
कैसे करें शिव को प्रसन्न
 
Posted by: kumar200
2012-07-07 03:43:39
1832 Views
Comments : 0
 
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास के शुरू होने का पांचवाँ मास श्रवण मास है. यह चातुर्मास का पुण्य मास है. इस मास में अनगिनत उत्सव मनाये जाते है.
श्रावन मास के प्रत्येक सोमवार को श्रावन सोमवार कहा जाता है. श्रद्धालु पवित्र जल से लिंग को स्नान कराते हैं. फूल, मालाओं से मूर्ति या लिंग को पूजते हैं. मंदिर में २४ घंटे दीप जलते रहते हैं.
मनीषियों का कहना है कि समुद्र मंथन भी श्रावन मास में ही हुआ. इस मंथन मंज 14 प्रकार के तत्व निकले. इसमें जहर को छोड़ कर सभी 13 तत्वों को देवताओं और राक्षसों में वितरित किया गया.
इन सभी तत्वों में से निकले जहर को भगवान् शिव पी गये और इसे अपने कंठ में संग्रह कर लिये. इस प्रकार इनका नाम "नील कंठ" (गला वाले) पड़ा. इसके बाद देवताओं ने भगवान शिव को जहर के संताप से बचाने के लिये उन्हें गंगा जल अर्पित किया. इसके बाद से ही शिव भक्त श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं.
श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय मास है. इसलिये भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये अपनायें कुछ जरुरी बातें.
1. श्रावन मास में रुद्राक्ष पहनना बहुत ही शुभ माना गया है. इसलिये पूरे मास रुद्राक्ष की माला धारण करें व रुद्राक्ष माला का जाप करें.
2. शिव को भभूती लगावें. अपने मस्तक पर भी लगावें.
3. शिव चालीसा और आरती की गायन करें.
4. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
5. सोमवार को श्रद्धापूर्वक व्रत धारण करें. (यदि पूरे दिन का व्रत सम्भव न हो तो सूर्यास्त तक भी व्रत धारण किया जा सकता है.)
6. बेल, पत्र, दूध, शहद और पानी से शिवलिंग का अभिषेक करें.
श्रावण मास के अन्य व्रत-
अपशकुनों से बचनें के लिये नवविवाहित जोड़ों को मंगलागौरी व्रत धारण करना चाहिये.
शुक्रवार को सुहागिन स्त्रियों को वरलक्ष्मी व्रत (श्रावण शुक्रवार व्रत) धारण करना चाहिये.
ॐ नमः शिवाय
Tags:- lord shiva, shravan somvar, shravan somwar vrat, shravan maas, mangla gauri vrat, varalaxmi vrat, rudraksha mala
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved