कुंभ मेला-2013.
Posted by:
dilipks
2012-12-11 01:53:05
1794 Views
कुंभ मेला हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु कुंभ पर्व स्थल पर पहुंच कर वहां के पवित्र जल में स्नान करते हैं... हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि कुंभ स्थल के पवित्र जल में स्नान करने से मनुष्य के सारे पाप-कष्ट धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है... पृथ्वी पर कुंभ मेले का आयोजन चार स्थलों पर होता है...वे स्थान हैं हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक... इनमें से प्रत्येक स्थलों पर प्रति बारहवें वर्ष इस मेले का आयोजन किया जाता है.. जिसमें हरिद्वार और प्रयाग में दो कुंभ पर्वों के बीच छह वर्ष के अंतराल में एक अर्धकुंभ का भी आयोजन होता है... प्रत्येक 12 पूर्ण कुंभ पूरा होने के उपरांत एक महाकुंभ का आयोजन होता है जो 144 वर्ष के बाद आता है और वो प्रयाग में ही संपन्न होता है.. इस महाकुम्भ का आयोजन अब पुनः 2013 में 14 जनवरी से 10 मार्च के बीच प्रयाग में संपन्न होने वाला है..
कुंभ मेला के आयोजन को लेकर कुछ पौराणिक कथाएँ भी प्रचलित हैं जिनमें से सर्वाधिक मान्य कथा अमृत कलश को लेकर देवता और असुरों के बीच हुई युद्ध की कथा है.. इस कथा के अनुसार देवता और राक्षसों के सहयोग से समुद्र मंथन के पश्चात् अमृत कलश की प्राप्ति हुई... जिस पर अधिकार जमाने को लेकर देवताओं और असूरों के बीच युद्ध हुआ.. इस दौरान अमृत कलश से अमृत की कुछ बूंदे निकलकर पृथ्वी के चार स्थानों पर गिरी... वे चारो स्थान हैः- प्रयाग, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक, जिनमें प्रयाग गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम पर और हरिद्वार गंगा नदी के किनारे हैं, वहीं उज्जैन शिप्रा नदी और नासिक गोदावरी नदी के तट पर बसा हुआ है....
अमृत पर अधिकार को लेकर देवता और दानवों के बीच लगातार बारह दिन तक युद्ध हुआ था... जो मनुष्यों के बारह वर्ष के समान हैं... अतएव कुंभ भी बारह होते हैं.. उनमें से चार कुंभ पृथ्वी पर होते हैं और आठ कुंभ देवलोक में होते हैं... युद्ध के दौरान सूर्य, चंद्र और शनि आदि देवताओं ने कलश की रक्षा की थी, अतः उस समय की वर्तमान राशियों पर रक्षा करने वाले चंद्र-सूर्यादिक ग्रह जब आते हैं, तब कुंभ का योग होता है, और चारो पवित्र स्थलों पर प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर क्रमानुसार कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है... यानि कि प्रत्येक 12 बर्ष के अन्तराल पर यह इन स्थलो पर मनाई जाती है.. कुंभ मेले का आयोजन सनातन युग से हो रहा है लेकिन मेले का प्रथम लिखित प्रमाण महान बौद्ध तीर्थयात्री ह्वेनसांग के लेख से मिलता है जिसमें 8वी शताब्दी में सम्राट हर्षवर्धन के शासन में होने वाले कुम्भ का प्रसंगवश वर्णन किया गया है...
Tags:-
Kumbh Mela, Kumbh Mela-2013, Kumbh Mela Prayag, Amrit Kalash, कुंभ मेला, कुंभ मेला-2013, अमृत कलश, कुंभ मेला प्रयाग,