totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>एक ऐसी दरगाह जहां लगती है भूतों की अदालत
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
एक ऐसी दरगाह जहां लगती है भूतों की अदालत
 
Posted by: nitin22
2012-12-22 05:19:56
1058 Views
Comments : 0
 
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के सिंधीपुरा इलाके में एक ऐसी भी दरगाह है जहां लगती है भूतों की अदालत... ये दरगाह 400 साल पुरानी सुफी संत शहंशाह बाबा की दरगाह है.. जहां भूत-प्रेतों के शिकार लोग आते हैं... इस उम्मीद से कि उन्हें भूत-प्रेतों की साया से मुक्ति मिल जाएगी.. शहंशाह बाबा की दरगाह में लोग अजीबो गरीब हरकतें करते नज़र आते हैं... कोई जाली पकड़े हुए तो कोई जंजीर बांधे खड़े हैं.. कोई बिलखता हुआ तो कोई झूमता हुआ नज़र आता है... इतना ही नहीं दरगाह में भूत-प्रेतों के शिकार लोग अजीब तरीके की आवाज़े निकलते रहते हैं, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं..
इस दरगाह में भूतों की अदालत हरेक हफ्ते लगती है... हर गुरुवार को इस अदालत में भूत-प्रेतों की पेशी की जाती है... जिसमें ऊपरी हवा के शिकार लोग आते हैं... शहंशाह बाबा की दरगाह के अहाते में कदम रखते ही भूतों से पीड़ित लोगों को बेचैनी होने लगती है... बाबा की दरगाह के पास आते ही हवा में सवाल जवाब होने लगते हैं जो किसी को सुनाई तो नही देते लेकिन पीड़ित की हरकतों से पहचान लेते हैं...
अभी इस दरगाह की देख-रेख मौलवी मोहम्मद इसाफ़ और मोहम्मद वजीसाफ़ करते हैं... यहां आनेवाले लोगों का कहना है कि कुछ भूत-प्रेत तो आसानी से लोगों के शरीर को छोड़ देते हैं, लेकिन कुछ भूतों को भगाने में काफी मशकत करनी पड़ती है.. जो भूत नही जाते उन्हें सज़ा के तौर पर तब तक बांध के ऱखा जाता है जब तक वो पीछा ना छोड़ दें.. लोगों का कहना है कि भूत-प्रेतों की साया से मुक्ति के लिए पीड़ितों को चार-पांच हाजरियां लगानी पड़ती है, जिसके बाद उन्हें मुक्ति मिल जाती है.. लेकिन डॉक्टरों की राय विल्कुल अलग है.. उनका मानना है कि भूतों का वहम और अजीबो गरीब हरकत एक प्रकार की मानसिक परेशानी हैं...
Tags:- भूतों की अदालत, हर हफ्ते लगती है भूतों की अदालत, दरगाह में भूतों की अदालत
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved