आस्था का सैलाब
Posted by:
nitin22
2013-01-14 03:40:09
916 Views
महाकुंभ 2013 का अगाज आज पहले शाही स्नान के साथ ही प्रारंभ हो गया.. तीर्थराज प्रयाग में संगम के तट पर आज लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई, और ये उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक करीब एक करोड़ लोग संगम तट पर डुबकी लगा सकते हैं.. परंपरा के मुताबिक शाही स्नान में सबसे पहले सुबह साढ़े पांच बजे महानिर्वाणी अखाड़े के संतों ने डुबकी लगाई.. अखाड़ों के स्नान का क्रम आज सुबह साढ़े पांच बचे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा.. इस दौरान 13 अखाड़ों के करीब 3 लाख साधु स्नान करेंगे.. देश के सबसे बड़े धार्मिक मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं... इस मेले में न केवल हिन्दू धर्मानुयायी बल्कि सभी धर्म के लोग दिखाई पड़ रहे हैं.. आपको बता दें कि महानिर्माणी अखाड़ा के साथ अटल आखाड़ा और उसके बाद निरंजनी, आनंद, जूना, अवाहन, अग्नि, निर्वाणी, दिगंबर, निर्मोही, नया उदासीन, बड़ा उदासीन और निर्मल आखाड़ा के साधुओं का स्नान क्रम होता है.. कुंभ में सभी आखाड़ों के साधुओं के स्नान की समय अवधि निश्चित की गई है.. जिसका पालन करना सभी अखाड़ो के लिए अनिवार्य है... गौरतलब है कि पहले शाही स्नान को लेकर अलग-अलग आखाड़े के साधु एक दूसरे से झगड़ पड़ते थे, जिसे देखते हुए अंग्रेजों के समय में ही इन आखाड़ों के स्नान का समय अवधि निश्चित कर दिया गया... आखाड़ों के आकार को देखते हुए उनके स्नान की अवधि को निश्चित किया गया है... ये समय आधे धंटे से एक घंटे तक की रहती है.. अखाड़े के साधु जिस रास्ते से स्नान के लिए जाते हैं, उस रास्ते से लौटते नहीं क्योंकि दो आखाड़ों के साधुओं के बीच झड़प की आशंका बनी रहती है.. साधु-संतों के साथ-साथ संगम तट पर आम श्रद्धालुओं का भी सैलाब उमड़ पड़ा है.. आधी रात के बाद से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचने लगे थे..
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं.. मेले में करीब 30 कंपनी केंद्रीय बलों के साथ 50 कंपनी पीएसी और बीस हजार से ज्यादा सिविल पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है... आपको बता दें कि 55 दिन तक चलने वाले इस महाकुंभ मेले में छह शाही स्नान होंगे.. जिसमें पहला शाही स्नान आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन हो रहा है.. दूसरा 27 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर, तीसरा 10 फरवरी को मौनी अमावस्या पर, चौथा 15 फरवरी को वसंत पंचमी पर, पांचवां 25 फरवरी माघी पूर्णिमा पर और छठा 10 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन होंगे..
Tags:-
महाकुंभ, कुंभ, संगम, शाही स्नान, प्रयाग, अखाड़ा, श्रद्धालु