आपका जीवन कैसा है...
Posted by:
Dilipks
2012-11-26 03:03:22
1373 Views
बदलते परिदृश्य में सम्पूर्ण विश्व वैश्विकरण की दौर से गुजर रहा है... परिणामस्वरुप प्रत्येक क्षेत्र में विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्द्धा की होड़ लगी हुई है...इस स्थिति में हर इंसान की दिनचर्या प्रभावित हो रही है...हम जानते हैं कि हर इंसान की एक दिनचर्या होती है...जिसमें इंसान नियमित अपना क्रिया-कर्म करने के पश्चात अपने कार्य में लग जाता है... लेकिन वर्तमान समय में अधिकांश लोग अपने काम में इस कदर व्यस्त हैं, कि वो मशीन की तरह काम करना ही उचित समझता हैं...चाहे उसका परिणाम कितना भी प्रतिकूल क्यों न हो..
अभी कुछ दिन पहले मैंने एक व्यक्तित्व विकास शिविर में भाग लिया था. जहां एक ऐसे विषय पर चर्चा हुई जो हमारे वर्तमान जीवनशैली पर आधारित था... जिसमें ये भी चर्चा की गयी कि हमें अपने जीवन में किन बातों को अधिक महत्व देना चाहिए और किन बातों को कम... यदि हमारे जीवन में कभी बहुत सारे महत्वपूर्ण काम एक ही समय आए तो हमें किस कार्य को पहले करना चहिए और किस काम को बाद में.. वहां हमने इस पहलु पर भी चर्चा की, जो आज हमारे बीच एक सबसे बड़ी समस्या के रुप में विद्यमान है... वो ये है कि हमें ये काम करना है, हमें नियमित टहलना है, हमें योगा करना है, हमें प्रतिदिन व्यायाम करना है, आज अपने परिवार के साथ रहना है, लेकिन समय का आभाव होने के कारण मैं कुछ नहीं कर पाता... लेकिन अगर हम सोचें तो क्या ये बहाना उचित है.. क्या सही में हमारे पास समय का आभाव है.. तो हम देखते हैं कि हैं कि वास्तव में हमारे समय का आभाव नहीं, बल्कि समय प्रबंधन का आभाव है... हमें उन चीजों के लिए समय निकालना ही पड़ेगा, जो हमारे जीवन के लिए ज्यादा जरुरी है...तब जाकर एक स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा...
Tags:-
आपका दिनचर्या, जीवनशैली, समयप्रंबंधन,