आनन्द
Posted by:
neerus
2011-09-06 11:53:36
616 Views
अखिल भारतीय संत समिति उत्तर भारत के अध्यक्ष एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज बताते हैं कि मनुष्य जीवन भर आनन्द की खोज में भटकता रहता है और भ्रमवश अपनी-अपनी अनुभूति अथवा संत्रप्त्रि के अनुसार आनन्द का अनुभव करके संतुष्ट हो जाता है. एक व्यक्ति भौतिक सुखों में जीकर आनन्द प्राप्त करता है तो दूसरा अपनी हर इच्छापूर्ति पर आनंदित हो जाता है. पर यह सच्चा आनन्द कहां है. सच्चा आनन्द तो हमारे मन के अन्दर छिपा हुआ है. जब तक उसे नही पहचानोगे तब तक मायाजाल में ही भटकते ही रहोगे और आनन्द से दूर रहोगे. अपने जीवन की अच्छाई को जब तुम अच्छी तरह से समझ लोगे कि तुम्हारे लिये कल्याण मार्ग वाली है उसके द्वारा तुम्हें लाभ पहुँचेगा तभी तुम पुण्मय जीवन को वास्तविक रुप से जी सकोगे और आनन्द प्राप्त कर सकोगे. नही तो पुण्यमयी जीवन तुम्हारे लिये प्रायश्चित का प्रकारांतर बना हुआ है. तुम समाज में रहते हो इसलिये प्रतिष्ठा प्राप्त करनी है. ऐसे कार्य करने है जिससे लोग तुम्हारी प्रशंसा करें. तुम समाज में रहते हो इसलिये समाज के समस्त भौतिक सुखों को प्राप्त करके स्वयं को प्रतिष्ठित समझ लेते हो और उन्हें प्राप्त करने के लिये, अच्छा बनने के प्रयास में उसकी कीमत चुकाते हो.
शास्त्र कहते हैं कि केवल किसी प्रकार से प्राणन क्रिया करके स्वयं को जीवित न समझो बल्कि जीवित रहना सीखों और वास्तव में जीना किसको कहते हैं ? किसी दूसरे के जीवन को आनंदित करके देखो, दूसरे के जीवन में खुशियाँ भरकर देखो, परोपकार करके देखो, जनसेवा, समाज सेवा करके देखो. जो संतुष्टि, जो प्रशंसा और जो आशिर्वाद उससे आपको मिलेगा, वही तो सच्चा आनन्द है. अरे स्वयं को प्रभु भक्ति में लीन करके देखो, प्रभु के चरणों में स्वयं को समर्पित करके देखो, वही तो जीवन का परमानंद है.
Tags:-
Acharya Pramod Krishnam Ji, shri kalki, kalki, kalki pithadheshwer, कल्कि, श्रीकल्कि, कल्कि पीठाधीश्वर, परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज