totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>अभिष्ठ फ़लों की प्राप्ति हेतु बजरंगबाण
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
अभिष्ठ फ़लों की प्राप्ति हेतु बजरंगबाण
 
Posted by: keshav
2012-06-25 07:38:16
1611 Views
Comments : 0
 
हिन्दु शास्त्रानुसार श्रीहनुमान जी ही कलियुग के अधिपति देवता हैं. हनुमान जी ही वह देव हैं जिनके नाम जप से गम्भीर से गम्भीर समस्या से छुटकारा मिल सकता है. यही वह देव है जो मनुष्यों के अभिष्ट कार्यों की सिद्धि कर सकते हैं.
इसलिये किसी भी अभिष्ट कार्य की सिद्धि हेतु किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार से अपने इच्छित कार्य का संकल्प लेकर 40 दिनों तक अनुष्ठान करना बहुत ही लाभप्रद होता है.
इस साधना को करने के लिये कठोर ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिये. स्वयं लाल रंग के वस्त्र धारण करें और अपने बैठने के लिये ऊनी अथवा कुश के आसन का प्रयोग करना ज्यादा लाभप्रद होता है.
महावीर हनुमान जी के किसी भी अनुष्ठान अथवा पूजा में अखण्ड़ ज्योति, अखण्ड दीप और दीपदान का हमारे शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है और वह पाँच प्रकार के अनाज से बनता है. गेँहू, चावल, मूंग, उड़द और काले तिल का. इन सभी अनाजों को एक-एक मुठ्ठी लेना है और सोमवार की रात में भिगोकर रख देना चाहिये. अगले दिन अर्थात् मंगलवार को उन सभी अनाज को पीसकर एक दीपक बना लिजिये. उस दीपक में केवल सरसों का तेल अथवा चमेली के तेल का ही प्रयोग करना चाहिये.
उस दीपक में बत्ती, लाल कलावे से बनाना चाहिये. इसके लिये कलावे के धागे को अपनी लम्बाई के बराबर सिर से पैर तक पाँच बार नाप लें. फ़िर उससे बत्ती बनाकर अखण्ड़ ज्योति जलाइये. जब तक जाप करना हो इसी बत्ती का प्रयोग करना चाहिये. हनुमान जी के पूजा अनुष्ठानों में गूलर की धूनी और धूप का महत्व होता है इसलिये अनुष्ठान शुरु करते समय हनुमान जी को धूनी और धूप दें और अनुष्ठान की समाप्ती पर वह धूनी पूरे घर में एक बार घुमा देना चाहिये.
अनुष्ठान करने के लिये उसी स्थान का चुनाव करें जहाँ पूरी शुद्धता हो. साधना करते समय कोई आपको परेशान न करें ताकि साधना भंग न हो. अगर घर में ऐसा सम्भव न हो पाये तो घर के आस-पास किसी भी हनुमान मंदिर में चले जायें. जहाँ एकान्त हो साधना वहीं करनी चाहिये. प्रक्रिया वही रहती है कि स्थान को शुद्ध करके हनुमान जी के समक्ष बैठ जायें. रामदरबार को स्थापित करने दीप प्रज्वलित करें. पूरी श्रद्धा के साथ पूरे बजरंग बाण का पाठ करें.
अगर ऐसी परिस्थिति हो जाये कि आप बजरंग बाण का पूरा-पूरा पाठ नही कर सकते तो अपना संकल्प लेकर (जिस कार्य की सिद्धि चाहिये) बजरंग बाण की मूल चौपाई को लाल चन्दन की माला पर 108 बार जाप कर लें. वह पूर्ण प्रमाणिक चमत्कारिक दिव्य चौपाई इस प्रकार है-
चरण शरण कर जोरी मानवौं
एहि अवसर अब केही गोहरावो
उठु-उठु चल तोहि राम दुहाई
पाँय परौ कर जोरि मनाई.
कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आपनें जिस कार्य के पूर्ण होने के लिये संकल्प लिया था वह अभिष्ठ कार्य पूर्ण होने लगा है और 40 दिन पूर्ण होने पर आप पायेंगे कि आपका अभिष्ठ कार्य पूर्ण हो गया है.
जय बजरंगबली……….
Tags:- bajrang baan, hanuman baan path, lord hanuman, lord hanuman mantra, ram darbar, bajrang baan lyrics
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved