अक्षय तृतीया-जैन पर्व
Posted by:
2012-04-11 09:42:11
667 Views
आदिनाथ भगवान का जन्म राजा नाभिराय और रानी मरूदेवी के राजमहल में अयोध्या नगरी में हुआ था| आदिनाथ भगवान जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर हुए हैं| इससे पहले इनका नाम आदिकुमार था | आदिकुमार का विवाह "सुमंगला" और "सुनंदा" नाम की दो राजकुमारियों से हुआ | रानी सुमंगला ने एक पुत्र को जन्म दिया जिसका नाम भरत हुआ और आगे चलकर वह चक्रव्रती हुआ| आदिकुमार के १०० पुत्र और २ पुत्रियाँ थी. ब्राह्मी और सुन्दरी| आदिकुमार ने हजारो वर्षो तक राज्य पर शासन किया
एक बार की बात हैं राज दरबार लगा हुआ था नीलांजना नृत्य कर रही थी नृत्य करते-करते उसके पैरों से रक्त बहने लगा जिसको देखकर आदिकुमार को वैराग उत्पन्न हो गया| वह अपना साम्राज्य बेटों को देकर तप करने की राह पर निकल पड़े| उन्हें छ: महीने तक आहार नहीं मिला क्योंकि किसी को भी उनकी आहार विधि समझ में नहीं आ रही थी | अंत में राजा श्रेयांश नाथ जो कि आदिकुमार की ही पोत्र थे उन्होंने अपने कर कमलो द्वारा गन्ने के रस से आहार हस्तिनापुर क़ी नगरी में करवाया| वह दिन चैत्र बदी तृतीया तिथि का था | इसीलिए इस दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता हैं और तभी से जैन धर्म में परम्परा चली आ रही हैं कि दिगम्बर मुनिराज वर्ष में केवल एक इसी दिन गन्ने का रस आहार में जरुर लेते हैं| इस दिन जैन श्रावक गन्ने का रस जरुर बाते हैं और ये भी कहा जाता हैं कि और किसी दिन मुनिराज को आहार दो या न दो लेकिन इस दिन मुनिराज को जरुर आहार देना चाहिए| आदिनाथ भगवान को रिषभ नाथ भी कहा जाता हैं क्योंकि उनका चिन्ह रिषभ (बैल) हैं | इस दिन हमें आदिनाथ भगवान की पूजा, आरती, चालीसा या ये मानो आदिनाथ भगवान की स्तुति करनी चाहिए|
Tags:-
akshy tririya jain parv, akshy tritiya, bhagwan aadinath, rishabhdev, jain dharma