ऐसा
कहते हैं के जहाँ भी सच्ची भक्ति,श्रद्धा और प्रेम से प्रभु का गुणगान
होता है वहां ३३ कोटि देवी देवता भी अपनी हाजरी भरते हैं ,९ अप्रैल २०११
को मुकेरियां (पंजाब) के वासी डॉक्टर सुशील सहगल जी द्वारा आयोजित ममतामयी
श्री राधे माँ जी के पावन सानिध्य में माँ भगवती की विशाल चौकी में ठीक
ऐसा ही कुछ दृश्य देवी माँ के भक्तो देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ,माता
का बड़ा ही आकर्षक और सुन्दर दरबार सजाया गया था जिसमे हनुमान जी, गणेश जी
और मध्य में माँ दुर्गा की मनमोहक और निराली प्रतिमा विराजमान थी,
शास्त्रों और विधि विधान अनुसार ज्योत प्रज्वलित कर मिक्की सिंह द्वारा भेटों का बड़ा ही सुरीला और भावपूर्ण कार्यक्रम आरम्भ हुआ!
रात्री करीब ९ बजे करुणामयी श्री
राधे माँ जी का आगमन हुआ और मानो माँ भगवती की चौकी मेंन चार चाँद लग गए,
ज्योत के दर्शन कर श्री राधे माँ ने अपने दुर्लभ और दिव्या दर्शन देकर
मुकेरियां वासियों को कृतार्थ किया, लम्बे समाये के इंतज़ार और दर्शन की
प्यास को मानो देवी माँ जी ने तृप्त कर दिया l