रोगनशेषानपहंसि तुष्टा। रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां। त्वमाश्रिता हृयश्रयतां प्रयान्ति।।
अब हम माँ दुर्गे के पृष्ट भूमि में झाँकने का प्रयास करे :
मार्केंदय पुराण : दुर्गा क़ि उत्पति महिसासुर जैसे असूर के संहार हेतु हुआ/ महिसासुर से तंग आकर सभी देव गन ब्रह्मा के पास गये / वहां से ब्रह्मा के नेतृत्व में सभी विष्णु के पास गये/ भगवान् विष्णु अनंतनाग में आराम कर रहे थे/ देवगन, विष्णु और शिव दोनों को वंहा देख कर प्रसन्न हुए / ब्रह्मा जी ने आने का कारण बताते हुए उनसे महिसासुर के लक्ष्य को उदबोधित किया / यह सुनकर विष्णु ,शिव और अन्य देवतागण क्रोध से कापने लगे/ उनके शरीर से आग प्रस्फुटित होने लगा/ अंध- समुद्र में प्रकाश कि लपटे उठने लगी/ यह लपटे पुजारी कात्यायन के आश्रम में पहुँच गया / इस प्रकाश से दुर्गा प्रादुर्भाव हुई / पुजारी ने इसे कात्यायनी का नाम दिया/ इसके बाद ये कात्यायनी दुर्गा कहलाने लगी/
ऋग वेद : इस वेद में स्वयं वर्णित किया है/ वह सर्वोच्च ब्राह्मण का रूप है/ जिसने सभी देवताओं को पैदा किया है/ अब वह देवताओं क़ि रक्षा हेतु राक्षसों से युद्ध करेंगी/
दैवी दुर्गा पर अभिभूत हो जाने के कारण उसने विवाह करने कि इक्ष्छा व्यक्त की / युद्ध करने की शर्त पर, देवी दुर्गा विवाह करने के लिए तैयार हो गई/ उसे अपने शक्ति पर घमंड था/ महिसासुर युद्ध करने के लिए तैयार हो गया/ युद्ध 9 रात्रों तक चली/ नौवे रात्रि के अंत में दुर्गा महिसासुर के जीत लिया/ यही नौवी रात्र - नव रात्रा के नाम से जाना जा रहा है/ जबकि दसमे दिन विजया दशमी के नाम से प्रसिद्द हुआ/
हिंदुस्तान के विभिन्न भागो में विभिन्न रूपों में मनाई जाती है/
पूर्वी भारत:
हिमालय के राजा दक्ष को उमा नाम की अति सुंदर,गुण शील पुत्री थी/ बचपन से ही वह भगवान् शिव से विवाह करने की इक्श्च्छुक थी / भगवान् पर विजय प्राप्त करने के क्रम में, भगवान् शिव को प्रसन्न करने के यत्न में जुट गई/ अंतत: भगवान् शिव जब विवाह करने के लिए व्याघ्रः चर्म में आये तो दक्ष अप्रसन्न हो गया /दक्ष अपने पुत्री से सभी तरह के सम्बन्ध तोड़ लिया / एक शुभ अवसर पर दक्ष ने एक यज्ञ का आयोजन किया/ इस यज्ञ में दक्ष ने दामाद(शिव ) पुत्री( उमा) को आमंत्रित नहीं किया/
उमा अपने पिता के इस व्यवहार से क्षुब्ध हो उठी / अग्नि कुंड में अपने को आहुति देने की निश्चय की / (तब से वे सती कहलाती है) / उसने पुन: जन्म लिया तथा शिव को पुन: जीत लिया/ तब से ऐसा विश्वास है की नवरात्री के अवसर पर उमा गणेश , कार्तिक , सरस्वती और लक्ष्मी और दो सखी - जाया और विजया के साथ अपने माता-पिता के घर आती है /
अन्य पहलू:
यह पहलू राम और रावन से सम्बन्ध है/ ऐसा कहा जाता है क़ि भगवान् राम ने रावन को जीतने के लिए नौ दिन तक देवी दुर्गा क़ि अर्चना क़ि/ राम, सीता को मुक्त करना चाहते थे / जिसे रावन ने अपहरण कर लिया था / यही नौ नवरात्रा के नाम से प्रसिद्द हुआ/ जिसमे राम ने रावन को मारा / यह विजय विजयादशमी या दशहरा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है/
यह उत्सव हमेशा वसंत ऋतू में मनायी जाती है/ इसलिए इस पूजा को "अकाल - बोधन" या ऋतू गतांक (अकाल) पूजन कहा जाता है/
प्रथम पूजा " महिषासुर मर्दनी या भैस राक्षस क़ि ह्त्या से क़ि जाती है/ इस समय 108 नीला कमल और 108 दीपो से सजाया जाता है /
बिहार और बंगाल में विजयादशमी और दशाएं (नेपाल) के रूप में पूजा क़ि जाती है/ कश्मीर के श्रीनगर में हरी परभात मंदिर है/ इसमें शारिका देवी के नाम से पूजा क़ि जाती है/ कर्नाटक के मैसूर में इसे चामुंडेश्वरी , गुजरात में महा गौरी,/ श्री शांतादुर्गा जो संतेरी के नाम से प्रसिद्द है/
महाराष्ट्र : यंहा कई नामो से दुर्गा पूजा जा रही है / जैसे : भवानी, (तुलजा) अम्बा, रेणुका , यामी सप्तश्रुंगी, जोगी / शिवाजी के सामने प्रकट हुई और नई राजधानी बनाने हेतु आशीर्वचन किया/
बरो यात्रा : इसकी शुरुआत बंगाल में हुई/ 1790 में स्थानीय लोगो ने मिल कर एक समूह का गठन किया/ इसे ही बारो यात्रा पूजा कहते है/ 1832 कोसिम्बजार के राजा हरिनाथ अपने पैतृक गृह, कोलकता में इस पूजा कि शुरुआत की / यह पूजा 1824 -1831 तक मनाया गया/
सरबजनिं दुर्गा पूजा : 1910 में सर्बजनीं पूजा का रूप दिया गया/ लोगो कि पूर्ण योगदान से सनातन धर्मोत्सहिनी सभा कोलकता में बाघ बाज़ार में आयोजित किया गया / इस सभा ने सामुदायिक पूजा के रूप में पूजनोत्सव मनाया/
पश्चिम अवधारणा : डयूमो नामक नाविक ,कालीकट के मालावार तट पर पहुँचा / यंहा उसने डयूमुस नामक प्रतिमा को देखा/ उसने निश्चय किया क़ि यह कालीकट के देवी है/ डयूमुस ने व्याख्या किया - हिन्दू धर्म में संभवत: दुर्गा के हो सकती है या देवा भी /
देवी और महिषासुर मर्दिनी, भारतीय कला में प्रत्यक्ष प्रमाण है/ मथुरा के आर्चिलोजिकल मुजियम में कुशान वंश कालीन मूर्ति में छ: हाथो वाली है/ प्रथम सदी (बी.सी) नागर कला और प्रथम सदी(ए.डी.) में महिसासुरमर्दिनी को ४ हाथो के साथ शेर से तुलना किया गया है/
गुप्त काल : महिसासुर्मर्धिनिए (२,४,६ और उदयगिरी , १२ बाहें) मल्लापुरम में ८ हाथो और शेर पर सवार है/ इसी प्रकार एलोरा क़ि स्थापत्य कला में भी वर्णित है/
कुछ प्रसिद्द मंदिर:
वैष्णो देवी मंदिर - कटरा , जम्मू / कटील दुर्गापरामेश्वरी मंदिर ,- मंगलौर कर्नाटका/ मनिकेश्वरी मंदिर - भवानीपटना-उड़ीसा/ दुर्गा मंदिर- बैदेश्वर ओड़िसा/ किचाकेश्वरी मंदिर - ओड़िसा/ अम्माथिरुवादी मंदिर- थ्रिस्सुर, केरला इंडिया/ मत्रिमंदिर औरोविल्ले (पोंडिचेरी) / अम्बिका माता मंदिर - जगत ( मौंत आबू इन राजस्थान) भैरबी देवालय - तेजपुर (आसाम) / बाला सुंदरी मंदिर ( त्रिलोकपुर सिरमौर , हिमाचल प्रदेश) / कालीघाट मंदिर -कोलकता/ उदयपुर / त्रिपुरा/ कालका मंदिर नेहरु प्लेस (डेल्ही) कामख्या मंदिर -गुवाहाटी (आसाम) / बिरजा मंदिर -जयपुर (ओड़िसा) / कटक चंडी मंदिर (विजयवाडा, (आंध्र प्रदेश) / शांता दुर्गा मंदिर- गोवा/ शिला देवी मंदिर -अम्बर जयपुर / शीतला माता टेम्पले - पटना बिहार/ शीतला माता मंदिर -गुडगाँव (हरयाणा) / विन्ध्याचल मंदिर - वाराणसी (समीप) चामुंडेश्वरी मंदिर मैसूर -कर्नाटका / प्रमबनन मंदिर -इंडोनेसिया/ तुलजा भवानी मंदिर - तुलजापुर,महाराष्ट्र / ढाकेश्वरी मंदिर -ढाका (बंगलादेश)
शरणागत दीनार्तपरित्राण परायणे।
सर्वस्यातिहरे देवि नारायणी नमोस्तुते।।