ध्यान : जिसमे भगवान् के स्वरुप ही प्रतीति होती है, ऎसी अन्य वस्तुओ की इच्छा से रहित ध्येयाकार चित की एक अनवरत धारा है/ उसी को ध्यान कहते है/ वह अपने पूर्व यम-नियम आदि छ: अंगो से निष्पन्न होता है/ यह ध्येय पदार्थ का ही जो मन के द्वारा सिद्ध होने योग्य कल्पनाहीन (ध्याता, ध्येय और ध्यान की विपुटी से रहित ) स्वरुप ग्रहण किया जाता है / उसे ही समाधि कहते है/
अत: प्राप्त करने योग्य वास्तु है - पर ब्रह्म परमात्मा/ इसके समीप तक पहुचाने वाला सहायक है -- समाधि जनित विज्ञान / परमात्मा पहूँचने का पात्र है-- सम्पूर्ण कामनाओं से रहित आत्मा/
क्षेत्रज्ञ - कर्ता है/ ज्ञान - करण है/------ केशिध्वज ने खान्दिक्य को उपदेशित किया/
सौवीर राजा शिविका पर आरूढ़ हो इक्षुमती नदी के किनारे महर्षि कपिल के आश्रम पर जा रहे थे/ पालिका का एक कहार पूर्व जन्म का विद्वान भरत भी था जो इस जन्म में जड़ वद्ध था/ काफी मोटा भी था/ उसे बेगार लिया जा रहा था/ मगर पूर्व जन्म की विद्वता आज भी विद्यमान था/
जड़ वद्ध भरत भी एक तरफ पालकी को अपने कंधे पर उठा रखा था/ वे क्षुद्र जीवो को बचाने के लिए चार हाथ आगे की भूमि देखते हुए धीरे धीरे चलने लगे/ इस पर राजा को गुस्सा आया/ उसने डांट लगाईं /
जड़बद्द भरत ने कहा : न मै मोटा हूँ और न मैने आपकी पालकी ढोयी है/ न तो मै थका हूँ और न मुझे कोई परिश्रम हो रही है/ इस पालकी को ढोने वाला कोई दूसरा है/
राजा: मोटा ! तेरे ऊपर अब भी पालकी है/
भरत : सबसे नीचे पृथ्वी है/ पृथ्वी पर दो पैर है/ दोनों पैरो पर दो जांघे है, उन जन्घो पर दो उरु है/ तथा उनके ऊपर उदर है/ फिर उदर के ऊपर छाती है/ भुजाएँ और कंधे है और कंधो पर पालकी रखी गई है/ ऐसे दशाओं में मेरे ऊपर भार कैसे रहा ?
राजन ! मै, तुम और अन्य , सब जीव पांच भूतो द्वारा धोये जाते है तथा वह भूत वर्ग भी गुणों के प्रवाह में पड़ कर ही बहा जा रहा है/ सत्व, रज और तम गुण भी कर्मो के वशीभूत है और यह कर्म समस्त जीवो में अविद्या द्वारा ही संचित है/
आत्मा: शुद्ध , अक्षर,शांत,निर्गुण और प्रकृति से पड़े है/ वह एक ही सम्पूर्ण जीवो में व्याप्त है/उसकी बुद्धि अथवा ह्रास कभी नहीं होता है/ जब आत्मा में न तो वृद्धि होती है और न ही ह्रास ही, तब तुमने किस युक्त से यह बात कही है की - तू मोटा है/ इस प्रकार अगर शिबिका भार रूप हो सकती है तो उसी प्रकार तुम्हारे लिए भी हो सकती है/
राजन! जिस द्रव्य से यह पालकी बनी है उससे यह तुम्हारा,मेरा अथवा अन्य सबका शरीर भी बना है, जिसमे सबने ममता बढ़ा रखी है/
जड़ भरत: मै कौन हूँ/ यह बात बतायी नहीं जा सकती है - "आने का करण पूछा है/ उसका उत्तर है - कंही भी आने जाने का कर्म -कर्मफल के उपभोग के लिए ही होता है/
कर्मफल के उपभोग के लिए एक देह से दूसरे देह में जाना होता है किन्तु आपने जो यह कहा - मै कौन हूँ/ यह बात वताई नहीं जा सकती आखिर क्यों?
जड़ भरत: अंहम शब्द का उच्चारण -जिह्वा ,दन्त, ओठ और तालू ही करते है/ किन्तु ये सब अंह नहीं है/ये सब उच्चारण मात्र में- हेतु है/ ऐसी स्थिति में "तू मोटा है" ऐसा कहना उचित नहीं है/ शिर और हाथ -पैर आदि लक्षणों वाला यह शरीर आत्मा से पृथक है/ अत: इस "अहं" शब्द का प्रयोग मै कहाँ और किसके लिए करूँ /
यदि मुझसे भिन्न कोई और सजातीय आत्मा होते भी " यह मै हूँ. और यह अन्य है" -- ऐसा कहना उचित हो सकता था/ जब सम्पूर्ण शरीर में एक ही आत्मा विराजमान है तब - आप कौन है और मै कौन हूँ" इत्यादि प्रश्न व्यर्थ है/
पालकी को ले/ वृक्ष से लकड़ी पैदा हुई/ उससे पालकी बनी जिस पर तुम बैठे हो/ अगर इसे पालकी ही कहा जाय तो इसका - वृक्ष " नाम अथवा लकड़ी नाम कहाँ चला गया? तुम्हारे सेवकगण ऐसा नहीं कहते की महाराज पड़े पर छाडे हुए है और न कोई तुम्हे लकड़ी पर चढ़ा हुआ ही बतलाता है/ सब लोग पालकी कहते है/ मगर पालकी है क्या ?- लकडियो का समुदाय/
राजन ! इसमें से लकडियो को अलग कर दो और फिर खोजो -- तुम्हारी पालकी कहाँ है ? इसी रतः छातो की तीलियाँ है/
आत्मा न देवता है/ न मनुष्य है/ न पशु है/ न ही वृक्ष ही/ ये सब तो शरीर की आकृतियों के भेड़ है/ जो भिन्न-भिन्न कर्मो के अनुसार उत्पन्न हुए है/ जीव सत्य नहीं है/ यह काल्पनिक है क्योंकि जीव नष्ट होने वाले तत्व है/ सत्य वही है जो नई संज्ञा प्राप्त नहीं करती है/ वही पारमार्थिक वस्तु है/
तुम: प्रजा के लिए राजा हो, शत्रुओ के लिए शत्रु , पिता के पुत्र हो/ पत्नी के पति हो/ अब तुम क्या हो/ यह शिर हो या ग्रीवा,पेट या पैर आदि में से कोई हो तथा से सिर आदि भी तुम्हारे है क्या ?
राजन! विचार करो की मै कौन हूँ? आत्म तत्व जब इस प्रकार स्थित है, जब सबसे पृथक करके ही उसका प्रतिपादन किया जा सकता है तो मै उसे " अहं "नाम से कैसे बता सकता हूँ/






Comments:
