सर्व शक्तिमान परमेश्वर अचन और एक है .तथापि मन से भी अधिक तीव्र वेगयुक्त है. वे सबके आदि और ज्ञान स्वरुप है. एक काल में परस्पर विरोधी भाव,गुण तथा क्रिया जिनमे रह सकती है वे ही परमेश्वर है वे सदा सर्वत्र परिपूर्ण है.--- इशावास्योपनिषद 
ब्रह्म:
जिसकी शक्ति के किसी अंश से वाणी में प्रकाशित होने की -बोलने की शक्ति आई है, जो वाणी का भी ज्ञाता,प्रेरक और प्रवर्तक है/ जिसकी शक्ति के किसी अंश से बुधि में निश्य करने की और मन में मनन करने की सामर्थ्य आयी है./ जिसकी शक्ति और प्रेरणा से चक्षु और ज्ञानेन्द्रियाँ अपने अपने विषयो को रत्यक्ष करने में सामर्थ्य होती है. जो जानने वल्ला और अपने विषयों को जानने में प्रवृति करने वाला है तथा जिसकी शक्ति के किशी अंश का यह प्रभाव है. वह ब्रह्म है / जो श्रोत इन्द्रिय का ज्ञाता, प्रेरक और उसमे हनने की शक्ति देने वाला है तथा जिसकी शक्ति के किसी अंश से श्रोत्र-इन्द्रिय में शब्दों को ग्रहण करने की सामर्थ्य आई है./ जो प्राण का ज्ञाता,प्रेरक और उसमे शक्ति देने वाला है,जिसके शक्ति के किसी अंश को प्राप्त करके और जिसकी प्रेरणा से यह प्रधान -प्राण सबको चेष्टा युक्त करने में समर्थ होता है वही सर्वशक्तिमान परमेश्वर पर ब्रह्म है.--  "केन उपनिषद" है (सिर्फ अग्नि , वायु और इन्द्र को ही ब्रह्म का स्पर्श या दर्शन हुआ है) 

महादेव जी पार्वती :-
ब्रह्मा जी आनंदवन में समाधि पर बैठे थे. अंत:करण में  एक दिव्य  ज्योति प्रकट हुए .जो बहार व्यक्त हो गई. ब्रह्मा जी ने समाधि त्याग करके जब आँखे खोली तब सामने आदि अक्षर ॐ को प्रकट देखा . उसी में अ-कार दर्शन हुआ जो सत्व गुण संपन ,ऋग्वेद का अनुष्ठान,सृष्टि पालक,साक्षात नारायण स्वरुप तथा अज्ञानमय अंधकार से परे प्रतिष्टित है.
अ -कार के उ-कार दृष्टिगोचर हुआ .यह रजोगुण स्वरुप ,यजुर्वेद उत्पति का स्थान तथा उन्ही के प्रतिबिंबित स्वरुप की भाँती ब्रह्ममय प्रतीत होता था. 
फिर म-कार प्रकट हुआ. जो किसी प्रकार की ध्वनि रहित, अन्धकार के संकेत स्थान सदृश्य तथा तमोगुण स्वरुप ज्ञात हुआ. वह साक्षात रूद्र स्वरुप म -कार भी सामवेद की उत्पति का स्थान है.
नाद-तत्व- जिसकी आकृति विश्व रूप है.तथा जो सगुन और निर्गुण स्वरुप है. उसी को शब्द ब्रह्म कहते है. तथा वही समस्त वांगमय का करण है.
विन्दु तत्व: यह समस्त कारणों का भी करण है. समस्त जगत की उत्पति का स्थान तथा परम शिव रूप है अपने प्रभाव से सबका अवन(रक्षण)करने के कारण प्रणव को ॐ कहते है. अथवा भक्त मुन्नियती- भक्त को उर्ध्वलोक में ले जाता है.इसलिए जिसे ॐ कहते है वह प्रणव निराकार होकर भी साकार रूप से ब्रह्म जी को दृष्टिगोचर हुआ. जो अपने भक्त को भाव सागर से तार देता है. इसीलिए इसे"" तार"" कहते है इसी प्रणव को ब्रह्मा जी  ने साक्षात्कार समस्त मौक्ष कामी पुरुषो द्वारा प्रणव (स्तुत) होता है. इसलिए इसका नाम प्रणव है.
वेदत्रयी जिसका स्वरुप ,जो तुरीय तुरीयातीत और सर्वात्मक है, उसी नाद विन्दु स्वरुप ॐ-कार का ब्रह्मा जी को प्रत्यक्ष दर्शन हुआ. जिससे अंगो सहित समस्त वेद प्रकट होते है.जो बृषभरूप यज्ञ मय परमेश्वर मंत्र, ब्रह्मण और कल्प -तीनो से सम्बन्ध होकर बार बार प्रकट करता है जो तेजोमय तथा सबसे श्रेष्ट है.जिसमे ब्रह्मा से लेकर कीट पर्यंत सम्पूर्ण का ले होता है. उसी ॐ कार लिंग का ब्रह्मा जी ने दर्शन किया.तदनंतर-अ,उ,म,नाद,विन्दु इस पांच अक्षरों से युक्त प्रपंच से भिन्न लिंग रूपधारी ॐ कारेश्वर का ब्रह्म जी ने स्तवन किया.
सदाशिव ! अक्षर स्वरुप धारण करनेवाले आप-ॐ काररूप परमेश्वर को नमस्कार है.आप ही अ कार आदि उत्पति के स्थान है. आप अ कार/उ कार और म कार है. ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद हिया. आप ही नाद,विन्दु और कला स्वरुप है. आप आदि अंत से रहित एंव तेज की निधि है. आप जगत को उत्पन्न करने वाले (भाव) रूद्र(दू:ख को दूर करनेवाले) और शर्व(संहारकारी) है. आप तारक प्रणव स्वरुप है. अ,इ,उ,ऋ,ल्री,ए,ओ,ऐ,औ,ये स्वर आपके ही स्वरुप है. क-से ह तक ये व्यंजन भी आपके स्वरुप है. उदात्त,अनुदात्त और स्वारित रूप है. ह्रस्व, दीर्घ, और प्लुत के नियंता तथा विसर्ग सहित वर्ण स्वरुप,अनुस्वार है. अनुनासिका मय,निरनुनासिक अक्षर तथा दंत और तालू से उच्चारित होनेवाले वर्ण है. ओष्ठ और हृदय से निकलनेवाले अक्षर ,उष्मा और अंत:स्थवर्ण आपके ही स्वरुप है. आप ही प्रत्येक वर्ग के पंचम वर्ण ही वीना,वेणु और मृन्दंग आदि वाद्य भी आपके स्वरुप है / आप ही मुर्छानाओ के पति है. ताल प्रिय, ताल स्वरुप तथा लास्य और तांडव नृत्य को प्रकट करनेवाले है. स्थूल तथा सूक्ष्म आपके ही स्वरुप है.दृश्य,अदृश्य,अर्वाचीन और प्राचीन सब आपके ही स्वरुप है.शब्द ब्रह्म और पर ब्रह्म ,वेदों का पालन करनेवाले ,वेदस्वरूप और वेड गम्य है. आप ही ज्ञान है.ज्ञान ही आपका स्वरुप है.आप ही विष्णु रूप से शंख,चक्र , गदा धारण करके तीनो लोको का पालन करते है. कल्प का अंत में कलानिरुध होकर महाप्रलय आरम्भ करते है. आप ही स्तुति करने वाले है. आप ही स्तुति है.और आप ही स्तवनीय है. मै (ब्रह्मा जी) "ॐ नम: शिवाय" (प्रणव स्वरुप कल्याणमय शिव को नमस्कार है) मै इतना ही जानता हूँ --------/ 
मनुष्य शरीर भी एक लोक है.इसमें परब्रह्म परमेश्वर और जीवात्मा - दोनों धुप और छाया की तरह हृदय गुफा में रहते है.इसलिए उस पर ब्रह्म परमेश्वर को जान लेना चाहिए दूसरे लोक की कामना नहीं करनी चाहिए.
परमात्मा जब जीव पर दया करके माया के परदे को हटा लेते है,तभी इसको उनकी प्राप्ति होती है. अन्यथा अपने समीप रहते हुए भी परमेश्वर को पहचान नहीं पाता है.
निश्छल हृदय से वह साधक विशुद्ध बुधि रूप नेत्रों के द्वारा परमात्मा के उस दिव्य स्वरुप की झांकी करता है. जो इन परमेश्वर को जान लेते है, वे अमृत हो जाते है.अर्थात परमानन्दस्वरूप बन जाते है.
योगाभ्यास करते करते जब मन के सहित पांचो इन्द्रियोँ स्थिर हो जाती है और बुधि भी एक परमात्मा के स्वरुप में इस प्रकार स्थिर हो जाती है, जिससे उसको परमात्मा के अतिरिक्त एनी किसी भी वास्तु का तनिक भी ज्ञान नहीं रहता,उससे कोई भी चेष्टा नहीं बनती ,उस स्थिति को योगिगन परमगति-योग की सर्वोतम स्थिति बतलाते है.
इन्द्रिय मन आदि सबको योगभ्यास के द्वारा रोक क़र वह अवश्य है और साधको को मिलता है. ऐसे दृढ तम निश्य से निरंतर उसकी प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए.
मरने के बाद जीवात्मा की गति का वर्णन:
हृदय की सुषुम्ना नाम की नाडी मस्तक की और गई है.परमधाम में जाने का अधिकारी इस नाडी के द्वारा शरीर से बहार निकलकर परमधाम में जाकर अमृत स्वरुप परमानंदमय परमेश्वर को प्राप्त हो जाता है.
प्रश्न:  सम्पूर्ण चराचर जीब नाना रूपों में उत्पन्न होते है जो इनका सुनिश्चित परम कारण है -वह कौन है ? - क
                                    परमेश्वर 
रयी                                                                                                                           प्राण 
उद्देश्य : नाना प्रकार की श्रृष्टि उत्पन्न करे.
प्राण : समष्टि जीवन शक्ति है / इस जीवनी शक्ति से ही प्रकृति के स्थूल स्वरुप में -- समस्त पदार्थो में जीवन ,स्थिति और यथायोग्य सामंजस्य आता है.
रयी : स्थूल भूत समुदाय है. -यह प्राणरूप जीवनी शक्ति से अनुप्राणित होकर कार्यक्षम होता है.अत: प्राण चेतना है. रही -शक्ति और आकृति है.
प्राण और रयी के संयोग से सृष्टि का समस्त कार्य संपन्न होता है.इन्ही को अन्यत्र,वाणी और होम के नाम से भी कहा गया है.
सूर्य ही प्राण है.-- इसी में सबको जीवन प्रदान करनेवाली चेतना शक्ति की प्रधानता और अधिकता है. यह सूर्य सूक्ष्म जीवनी शक्ति का घनीभूत स्वरुप है. सूर्य ही समस्त प्राणियों का प्राण है.
चन्द्रमा ही रयी है. इसमें स्थूल तत्वों को पुश करने वाली भूत तन्मात्राओ की ही अधिकता है .
उनमे जीवनी शक्ति का सम्बन्ध सूर्य से है और मांस मेड आदि स्थूल तत्वों का संबध चन्द्रमा से है.

धर्म गुरुओ ने अपने शिष्यों को अन्धकार में इन दो शब्दों से रखते है.  1  अव्यक्त   (कारण)                   2   व्यक्त ( कार्य )
जो नित्य ,सदासत्स्वरूप तथा कारणभूत .अव्यक्त प्रकृति है ,उसी को प्रधान कहते है.
                                                                            प्रकृति 
महातत्व - अंहकार -सुक्ष्म्भूत-उत्पन्न हुए / भूतो के जो भेद है वे भी अन्य सूक्ष्म भूतो से ही प्रकट हुए है.
                                                                           विष्णु 
विष्णु ने जल की सृष्टि की.जल का दूसरा नाम "नार" है.क्योंकि इसकी उत्पति भगवान् "नर" से हुई है.वह जल पूर्वकाल में भगवान् का अयन(निवास स्थान) हुआ. इसलिए वे नारायण कहलाते है. जल में अपनी शक्ति का आधान किया .उससे एक सुवर्णमय अणु प्रकट हुआ.उसी में स्वयंभू ब्रह्माजी उत्पन्न हुए .-ऐसा सूना जाता है.
अंड में एक वर्ष तक रहने के वाद ब्रह्मा जी उसे दो दुकडे क़र दिए . एक टुकडे -द्युलोक और दूसरे टुकडे भू-लोक / उन दोनों के बीच में आकाश रखा /जल और ऊपर तैरती हुई पृथ्वी को रखा फिर -दसो दिशाएं निश्चित की.साथ ही काल, मन वाणी,काम ,क्रोध,और रति की सृष्टि की.अत: सृष्टि करने की इच्छा से ब्रह्मा जी ने सात प्रजापतियो को अपने मन से उत्पन्न किये.
                                                                             सात प्रजापति 
मरीचि- अत्री-अंगीरा--पुलस्त्य,पुलह,क्रतु,तथा वशिस्त ./ इसके वां ब्रह्मा जी ने रोष से रूद्र को प्रकट किया/फिर -सनात्कुमार  जी को उत्पन्न किया.इन सात महर्षियों से समस्त प्रजा ग्यारह रुद्रो का प्रादुर्भाव हुआ. उक्त सात महर्षियों के सात बड़े-बड़े दिव्यवंश है. देवता भी इन्ही के अंतर्गत आते है.
ब्रह्मा जी: विद्युत् ,वज्र,मेघ, रोहित,इन्द्र-धनुष,पक्षी तथा मेघो की सृष्टि की. फिर यज्ञो की सीधी के लिए -ऋग्वेद ,यजुर्वेद तथा सामवेद की रचना की.
प्रजा की वृद्धि के लिए प्रजापति अपने शरीर के दो भाग करके आधे से पुरुष और आधे से स्त्री हो गए. पुरुष का नाम -मनु हुआ. इन्ही मनु के नाम पर मंवातंरकाल माना गया है.(मनु -विराज पुरुष) स्त्री:अयोनिजा शतरूपा थी जो मनु को पत्नी के रूप मे प्राप्त हुए.   ---- ( लोमहर्ष  ऋषि जो व्यास के शिष्य है ब्रह्म  पुराण में उपरोक्त बाते कही है.)
                                                                                 मनु वंशावली 
                             मंवंतर काल (71  चतुर्युगी का है.)  
                                      शत रूपा वैशज पुत्र 
वीर      /                                                                   उत्तानपाद  (सुन्रिता )                                                         प्रियब्रत.
काम्या नमक पुत्री                                                    अत्री मुनि ने गोद लिया    
(कर्दम प्रजापति की धर्म पत्नी) /                                   धुर्व  -   कर्तिमान -   आयुष्मान -  वसु 
                 पुत्र                                                           शम्भू (पत्नी)                                                                  
सम्राट      कुक्षी      विराट     प्रभु /                                  शिलाष्टि -(पत्नी-सुछाया)  पुत्र -  रिपु ,रिपुंजय,वीर ,वृकल  वृकतेज़ा

रिपु (पत्नी बृहती) -चाक्षुष -पत्नी-पुष्करानी -(प्रजापति वीरान की कन्या)- चाक्षुष मनु की कन्या नाड्पाल की गर्भ से) कुत्स,पुरु,शत्द्युमं ,तपस्वी,सत्यावाक,कवि,अग्निष्टुत,अतिरात्र,,सुद्युम्न,तथा अभिमानु.
पुरु(पत्नी-आग्नेय) -अंग ,सुमना,स्वाति,क्रतु,तथा अंगीरा,/
अंग( पत्नी-सुनिता) वेन (पुत्र) / वेन के दाहिना हाथ के मंथन से पृथु / सूत और मागध / वेन एक दुराचारी था.वेन ने संकल्प लिया की किसी को यक्ष और होम नहीं करने दिया जाएगा.यजन करने योग्य,यज्ञ करनेवाला तथा यज्ञ भी मई ही हूँ.मेरे लिए ही यज्ञ करना चाहिए.मेरे ही उद्देश्य से हवन करना चाहिए. इस गुस्से से ऋषियो ने पकड़ कर वेन का मंथन करना शुर कर दिया.

    वेन के मंथन से 
जांघ                                                                     दाहिना भुजा से 

निषीद (निशाद्वांश)                              पृथु -(सोमाभिषव महायज्ञ किया ) इस यज्ञ से मागध और सूत पैदा हुआ.सूत से अनूप (राज्य का राजा)
                            मन्वंतर का विवरण (मनु)
स्वयाम्भूव / स्वरोचिष/उत्तम/ तामस / रैवत/ चाक्षुष/ वैवस्वत मनु ( वर्तमान कल्प के मनु)
                                                                      भविष्य के मनु 
                                                              सवर्णी / भौत्य / रौच्य/ मेरु सावार्नी   
इस प्रकार भूत ,भविष्य और वर्तमान को मिलाकर कुल 14  मनुष्य है.
                                                                      ब्रह्मा के पुत्र (उत्तर दिशा में)
मरीचि, अत्री,अंगीरा,पुलह, कृत, पुलस्त्य,तथा वशिष्ट,----------स्वायंभू मन्वंतर के सप्त ऋषि है.
स्वायंभू के पुत्र- महावली - आग्निघ,अग्निबाहू,मध्य, मेधातिथि,वासु,ज्योतिष्मान,द्युतिमान,हब्य सबल,
स्वारोचिश मन्वंतर ( 2   मन्वंतर) -प्राण,बृहस्पति,दत्तात्रेय,अत्री ,च्यवन,वायुप्रोक्त तथा महाव्रत (ये सप्त ऋषि ) 
स्वारोचिश के पुत्र- तुषित ,हविर्घ्न सुकृति,ज्योति,आप,मूर्ति,प्रतीत,नाभस्य,नभ,तथा उर्ज,
                                                                   वशिष्ट (3 मंवंतर) 
इष,उर्ज़,तानुर्ज़,मधु,माधव ,शुची,शुक्र,सह,नाभस्य,तथा नभ, (ये उत्तम मनु के पुत्र थे) वशिष्ट के सात पुत्र वशिष्ट तथा हिरण्यगर्भ के तेजस्वी पुत्र उर्ज़-ये ही उत्तम मंवंतर के ऋषि थे,इस काल में भानु देवता  हुए  /
                                     चौथा मंवंतर    
काव्य,पृथु,अंगी, जहू, धाता, कपीवान,और अकपीवान,  --सप्त  ऋषि थे,
धाता के पुत्र - तामाश मनु के संतान -द्युति,तपस्या, सुतापा,तपोभूत,सनातन,तपोरति,अकल्माश,तन्वी,धन्वी और वर्णताप /
               पांचवा रैवत मंवंतर  (अभूत राजा और प्रकृति देवता)/

देवबाहु,यदुध्र,वेद्शिरा,हिरान्यरोमा,पर्ज़न्य,सोमनंदन, उर्ध्वबाहू ,अत्री कुमार,सत्यानेत्र --   (सप्त ऋषि हुए)/
                               रैवत मनु के पुत्र,/
धृतिमान,अव्यय,युक्त, तत्वदर्शी,निरुत्सुक,आरनी, प्रकाश,निर्मोह,सत्यवाक् और कृती, /
               छठे मंवंतर (लेख नाम वाले पांच देवता)/

Tag: ब्रह्म का स्पर्श या दर्शन,
Posted in Shiva and Category | Viewed : 489

Comments: 0 Click Here Post Your Comment