धर्म के दस साधन
अहिंसा ,क्षमा ,लज्जा , श्रधा,इन्द्रिय-सयम,दान,यज्ञ,ध्यान,और ज्ञान,-ये धर्म के दस साधन है/ धर्म, अर्थ,काम,और मोक्ष का सबसे बड़ा साधन है --शरीर और शरीर स्थिर रहता है- अन्न तथा जल पर/ अत:अन्न और जल ही सब पुरुषो के साधन है/
अन्न पानी,गोउ,घोडा , वस्त्र-शय्या ,सूत उअर आसन इन आठ वस्तुओ का दान प्रेत लोक के लिए वहुत उत्तम है/इस प्रकार दान विशेष से मनुष्य धर्म राज के नगर में सुख पूर्वक जाता है/
देवता में मात्र तीन ही स्वरुप है:- ब्रह्मा , विष्णु और महेश/ इन तीनो में कोई अंतर नहीं है/ केवल गुणों में अंतर है/
शैवं च वैष्णवम लोक मेक रूपं नरोत्तम/ द्वयो श्चा प्यन्तारम नास्ति एक रूपं महात्मने //
शिवाय विश्नुरुपय विष्णवे शिव रुपिने/ शिवस्य हृदये विश्नुर्विश्नोश्च हृदये शिव: /
एक मुर्तिस्त्रयो देवा ब्रह्म विष्णु महेस्वारा: त्रयानामंताराम नास्ति गुण भेदा: प्रकीर्तिता/'
ययाति ने मातिले से कहा ; देवदूत! तुमने , स्वर्ग का गुण और अवगुण मुझे पहले ही बता दिया है/ अब मै शरीर छोड़ कर स्वर्ग में नहीं जाउंगा / देवा धिदेव इन्द्र से जाकर कह देना- भगवान् हरिकेश के नाम का उच्चारण ही सर्वोतम धर्म है/ लोग कितने बड़े मुर्ख है की भगवान् का नाम भी नहीं ले पाते है/पूजा , ध्यान , नियम. सत्य. भाषण,था दान से शरीर की शुद्धि होती है/इसलिए वे (ययाति) अब स्वर्ग को नहीं जाएगा/तूम जाकर इन्द्र से सारी बाते कह दो /-
ययाति ने अपने दूतो को बुलाकर धर्म का उपदेश कियाऔर अर्थ से उत्तम आदेश दिया-- धर्म की बाते बताओ/
"सदा तत्पर होकर शुभ कर्मो का अनुष्ठान करे/ यज्ञ उअर दान द्वारा मधुसुदन का पूजन करे/ --------जो मेरी इस आज्ञा का पालन नहीं करेगा, उसे निश्चय ही कठोर दंड दिया जाएगा --------वह चोर की भाँती निकृष्ट समझा जाएगा/
उपदेश :
चारो वर्णों की मनुषो ! राजा ययाति संसार में पवित्र अमृत ला दिया है/ आप सब लोग उसका पालन करे/ उस अमृत का नाम है - पुण्यमय वैष्णव धर्म (विष्णु) / भगवान् केशव सबका क्लेश हरनेवाले है/सर्व श्रेष्ट ,आनंद स्वरुप और परमार्थ तत्व है/----वे जगत के आधारभूत महेश्वर है/ पापो का नाश करके आनंद प्राप्त करते हो/-------उनका स्वरुप अनंत है/राजा ययाति उन विष्णु को यही (पृथ्वी) पर ही सुलभ कर दिया गया है/इसी समय से मनुष्य जप, ताप, और गान करने लेगे/
भगवान् विष्णु : न्रिप्श्रेष्ट वें! इस प्रकार ययाति का पृथ्वी पर रहते हुए एक लाख वर्ष व्यतीत हो गए/ परन्तु उनका शरीर नित्य नूतन दिखाई देता था/ मानो वे पच्चीस वर्ष के हो/ भू मंडल में मनुष्य कामनाओ के बंधन से रहित होने के कारण यमराज के पास नहीं जाते थे/
ययाति के स्वर्ग के त्याग से इन्द्र का दिल कम्पायण हो उठा/ इन्द्र के षडयंत्र से कामदेव ययाति के शरीर में प्रवेश किया/ अब वह माया मोह में फंस गए/ अश्रु विन्दुमती के पाश में फंस गए/ अश्रु विन्दुमती ने एक वृद्ध ययाति से शादी करने से मना कर दी/ अश्रु विन्दुमती के प्रेम पाश में इतने अंधे हो गए की अपने पुत्र से उम्र की याचना करने लगे / जयेष्ट पुत्र तुरु ने कहा--- योवन दान करने का यह मेरा समय नहीं है/ दूसरे पुत्र यदु ने कहा--------- पिताजी ! मै बुढ़ापे का भार नहीं ढो सकता हूँ/ शीत का कष्ट सहना, अधिक राह चलना,कदन्न का भोजन करना , जिनकी जवानी बीत गई ऐसी स्त्री से संपर्क रखना और मन की प्रति कुलटा का सामना करना ---ये वृधा अवस्था के पांच हेतु है/ ययाति ने उक्त दोनों पुत्रो के श्राप दे दिया/
शर्मिष्ट के पुत्र पुरु ने कहा -------राजन ! मै आपकी आज्ञा का पालन करूँगा/ मुझे अपनी वृद्धावस्था दीजिये और मेरी युवा अवस्था लेकर आज से ही उत्तम भोग कीजिये/
इस तरह युवा अवस्था लेकर ययाति अश्रु विन्दुमती के पास गए /
अश्रु विन्दुमती : आपकी दो सुंदर नेत्रों वाली स्त्रियाँ है - शर्मिश्ता और देवयानी/ ऐसी दशा में यह असम्भव है/ जलती हुई आग में समा जाना और पर्वत के शिखर से कूद जाना अच्छा है,किन्तु रूप और तेज़ से सुंदर होनेपर भी ऐसे पति से विवाह करना अच्छा नहीं है/जो सौत रूपी विष से युक्त हो/आप तो गुणों के समुद्र है फिर मै आपको पति बनाना पसंद नहीं करती/
ययाति :- दोनों पत्नियों को त्याग दिए / इसके बाद दोनों की शादी हुई/
काम नंदनी अश्रु विन्दुमती ने मोहित हुए राजा ययाति से कहा: मेरे हृदय में जागृत हुई अभिलाषा को पूर्ण कीजिये ! पृथ्वी पते! आप यज्ञो में प्रधान अश्वमेघ यज्ञ का अनुष्ठान करे/
ययाति : एवमस्तु ! तुम्हारा कार्य अवश्य करूँगा/ अपने पुत्र पुरु को बुलाया/
पुरु : महाप्राज्ञ ! मै आपका दस हूँ/ बताये ,मेरे लिए आपकी क्या आज्ञा है?
ययाति : पुरु ! तुम अश्वमेघ यज्ञ की तयारी करो/
यज्ञ समाप्ति के बाद अश्रु विन्दुमती से ययाति ने पूछा:बाले ! और कोई कार्य भी , जो तुम्हे अत्यंत प्रिये हो, बताओ , मै तुम्हारा कौन सा कार्य करू /
अश्रु विन्दुमती :महाराज! मै इन्द्रलोक,ब्रह्मलोक ,शिवलोक तथा विन्शु लोक का दर्शन करना चाहती हूँ/
ययाति: यह प्रस्ताव मिझ्से असाध्य है/ वह तो पुण्य दान , यज्ञ और तपस्या से ही साध्य है/ मैंने आज तक कोई ऐसा मनुष्य नहीं देखा या सूना है/ जो पुण्य आत्मा होकर भी मर्त्यलोक से इस शरीर के साथ ही स्वर्ग को गया हो/ अत: सुंदरी! तुम्हारा , बताया हुआ कार्य मेरे लिए असाध्य है/
अश्रु विन्दुमती: लेकिन आपके लिए तो साध्य ही है/ यह मै विल्कुल सच सच कह रही हूँ/ इसी उद्देश्य से मैंने आपको अपना स्वामी बनाया था/केवल आप ही मृत्युलोक में आकर सम्पूर्ण मनुष्यों को जरावस्था की पीड़ा से रहित और मृत्यहीं बनाया है/ आपने इन्द्र और यमराज का विरोध करके मृत्यलोक को रोग और पाप से शून्य कर दिया है/ मै अच्छी तरह जानती हूँ की आप सभी धर्मो के ज्ञाता है/
ययाति :- भद्रे ! मुझे स्वर्ग में सब कुछ सुलभ है/ तथापि मै स्वर्ग , जो , नहीं जाता हूँ / उसका निम्न कारण है -------------
मेरे छोड़ देने पर मानव लोक की साड़ी प्रजा मृत्यु का शिकार हो जायेगी / इसमें तनिक भी संदेह नहीं है/यही सोच कर मै स्वर्ग में नहीं चलता हूँ/ यह मैंने तुम्हे सच्ची बात बतायी है/
अश्रु विन्दुमती : महाराज! इस समय उन्हें देखने के लिए मेरे मन में इतनी उत्सुकता हुई है, जिसकी कंही तुलना नहीं है/
ययाति : सोचने लगे! मत्स्य पानी के अन्दर रहता है/ किन्तु वह भी जाल में फंस जाता है/ स्वर्ग में या पृथ्वी परजो स्थावर प्राणी है, उन सव पर काल का प्रभाव है/एक मात्र काल ही इस जगत के रूप में उपलब्ध होता है/ पीड़ित मनुष्य को मंत्र, ताप, दान,मित्र और वन्धु वान्धव कोई भी नहीं बचा सकता है/ विवाह ,जन्म और मृत्यु ---ये काल के रचे हुए तीन बंधन है/ ये जन्हा,जैसे और जिस हेतु से होने को होते है,होकर ही रहते है/ कोई उन्हें मेट नहीं सकता है/ उपद्रव , आघात, दोष,सर्व और व्याधियां ---ये सभी कर्म से प्रेरित होकर मनुष्य को प्राप्त होते है/ आयु , कर्म , धन और विद्या और मिर्त्यु ---- ये पांच वातें जीव के गर्भ में ही रहते समय ही रच दी जाती है/जीव को देवत्व , मनुष्यत्व, पशु-पक्षी और तिर्यग्योनियाँ और स्थावर योनी ---ये सब कुछ अपने अपने कर्म अनुसार ही प्राप्त होते है/
मनुष्य अपना ही बनाया हुआ दुःख और अपना ही रचा हुआ सुख भोगता है/जैसे बछडा हजारो गाओ के बीच में रह कर भी अपनी माताओ को पहचान लेती है/उसी प्रकार कर्ता का कर्म भी अनुशरण करता है/ कर्म छाया की भाँती कर्ता के साथ लगा रहता है/ जैसे छाया और धुप सदा एक दूसरे से संबधित होते है उसी प्रकार कर्म और कर्ता का भी परस्पर संबध है/
ययाति: मुझे जिस बात की चिंता हुई है, उसे सुनो! मेरे स्वर्ग चले जाने पर साड़ी प्रजा दीन हो जायगी तथापि अब मै तेरे साथ स्वर्ग लोक को चलूँगा/ राजा ने पुत्र पुरु को बुला कर कहा :- मेरी आज्ञा से तुमने धर्म का पालन कियाहै/ अब मेरी वृधा अवस्था दे दो और अपनी युवा अवस्था ग्रहण करो/ --------- दुष्टों को दंड देना और साधू पुरुषो की रक्षा करना तुम्हारा कर्तव्य है/ सेवको को धन और भोजन आदि से आदर करते रहना/ विद्वान पुरुषो के द्वारा सदा अपनी रक्षा का प्रवंध रखना / स्त्री, खजाना,सेना और शत्रु पर कभी विश्वास न करना / प्रजा को जिस वस्तु की इच्छा हो, वह सब उन्हें प्रतिदिन देते रहना / प्रजा को सुख पहूचना मात्र एक धर्म है/ पराये धन और पराये स्त्रियों के प्रति कभी दूषित विचार मन में न लाना -------/ इस प्रकार वृधा अवस्था लेकर और पुत्र को युवा अवस्था देकर समस्त प्रजा को बुला का कहा:-
मेरी समस्त प्रजा सुख पूर्वक जीवन व्यतीत करे/आज से पुरु आप लोगो के रक्षक है/मैंने इन्हें राजा के पद पर प्रतिष्ठित किया है/
प्रजा जनों ने कहा : पूर्व काल में किसी ने भी धर्म का दर्शन नहीं किया / चन्द्र वंश में राजा नहुष के घर उत्पन्न हुए , हम लोगो ने ही आपके रूप में उस दशांग धर्म का साक्षात्कार किया है/ अत: हम लोग आपके विना कैसे रह सकते है ?
सन्देश : जो पुत्र माता पिटा को कटुवचन सुनाता है उनका पालन नहीं करता है/ जो पिता का निन्दक है / वह पुत्र निंदक और यातना का भागी बनता है/
माता -पिता के कृपा से संसार में तीनो कालो का ज्ञान सुलभ हो जाता है/
ययाति : काफी सोच विचार कर के कहा : ठीक है / हम सभी विष्णु लोक चलेगे/ इस तरह राजा अपने प्रजा के साथ विष्णु लोक को चले गए.






Comments:
